डर, कर्ज या करियर की परेशानी? किस समस्या में करें हनुमान जी का कौन-सा पाठ?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जीवन की अलग-अलग परेशानियों से राहत पाने के लिए हनुमान जी के विभिन्न पाठ करने की मान्यता है। डर, कार्यों में बाधा, कानूनी विवाद, करियर, कर्ज और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, बजरंग बाण और हनुमान बाहुक जैसे पाठ करने की सलाह दी जाती है।
हनुमान जी की भक्ति को बहुत शक्तिशाली माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अलग-अलग परेशानियों के लिए हनुमान जी के अलग-अलग पाठ करें। मान्यता है कि इससे जीवन की परेशानियों से राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं कि किस परेशानी में हनुमान जी का कौन-सा पाठ करें।
हनुमान चालीसा
अगर आपको डर लगता है, अकेले होने पर घबराहट होती है, डरावने सपने आते हैं या मन में किसी तरह का डर बना रहता है, तो 11 मंगलवार तक हनुमान चालीसा का पाठ करें।
हनुमान अष्टक
अगर काम में बार-बार रुकावट आ रही है और मेहनत के बाद भी उसका फल नहीं मिल रहा है या शादी या किसी अन्य काम में रुकावट आ रही है, तो लगातार 11 मंगलवार हनुमान अष्टक का पाठ करें।
इसे भी पढ़ें: Hanuman Mantra: Sankatmochan Hanuman की पूजा में इन 6 Mantras का जप बदल सकता है आपकी जिंदगी
बजरंग बाण
अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है, कोई रिश्ता टूटने की कगार पर है या कोई ऐसी परेशानी है जिससे आप चाहकर भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, तो बजरंग बाण का पाठ करें।
संकट मोचन हनुमानाष्टक
अगर व्यापार में बढ़ोतरी नहीं हो रही है, नौकरी नहीं मिल रही है, पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है या करियर से जुड़ी कोई परेशानी है, तो संकट मोचन हनुमानाष्टक का पाठ करें।
सुंदरकांड
अगर कर्ज बहुत ज्यादा हो गया है, कोई फैसला लेने में परेशानी हो रही है या पैसा टिक नहीं रहा है, तो इन परेशानियों से राहत पाने के लिए सुंदरकांड का पाठ करें।
इसे भी पढ़ें: Puja Diya Rules: पूजा में रुई और कलावे की बाती का अलग महत्व, समय और उद्देश्य के अनुसार करें चयन
हनुमान बाहुक
अगर शरीर में हमेशा थकान रहती है, आत्मविश्वास की कमी महसूस होती है या आप अक्सर बीमार या परेशान रहते हैं, तो लगातार 7 मंगलवार हनुमान बाहुक का पाठ करें।
हनुमान कवच
अगर बहुत ज्यादा गुस्सा आता है, चिड़चिड़ापन रहता है, किसी की तरफ से परेशानी मिल रही है या ऑफिस अथवा परिवार में आपके खिलाफ गलत माहौल बनाया जा रहा है, तो हनुमान कवच का पाठ करें।
अन्य न्यूज़













