Jupiter Transit 2024: वृषभ राशि में 1 मई को गोचर कर रहे देवगुरु बृहस्पति, इन राशियों की खुलेगी किस्मत

Jupiter Transit 2024
Creative Commons licenses

बता दें कि 22 अप्रैल 2023 को अपनी स्वराशि मीन की यात्रा समाप्त करने के बाद मंगल की राशि मेष में प्रवेश किया था। अभी तक गुरु ग्रह मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। अब 01 मई को गुरु ग्रह वृषभ राशि में गोचर करेंगे।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को शुभ और जीव कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष में गुरु गोचर का विशेष महत्व माना जाता है। शनि के बाद यदि कोई ग्रह मंद गति से चलता है, तो वह गुरु ग्रह है। यह ग्रह करीब 13 महीनों तक एक राशि में भ्रमण करते हैं। इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। गुरु का गोचर सभी राशियों के लिए विशेष प्रभावी होता है। गुरु गोचर का असर सभी राशियों पर देखने को मिलता है। बता दें कि 22 अप्रैल 2023 को अपनी स्वराशि मीन की यात्रा समाप्त करने के बाद मंगल की राशि मेष में प्रवेश किया था। अभी तक गुरु ग्रह मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में अब गुरु ग्रह एक बार फिर राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।

ज्योतिष गणना के मुताबिक 01 मई को दोपहर 02:29 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु को शुभ और अच्छा परिणाम देने वाला ग्रह माना जाता है। गुरु की दृष्टि जिन भावों पर पड़ती है, उन भावों से संबंधित फलों में वृद्धि होती है। गुरु के शुक्र की राशि वृषभ में गोचर करने से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते गुरु गोचर से किन राशियों का भाग्य चमक सकता है।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि से प्रथम भाव में गुरु ग्रह का गोचर हो रहा है। इस राशि के जातकों के आठवें और एकादश भाव के स्वामी हैं। यह गोचर वृषभ राशि के लिए विशेष लाभकारी साबित होगा। इस दौरान भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। इस भाव में गुरु ग्रह की दृष्टि आपके पंचम, सप्तम और भाग्य स्थान पर होगी। यह गोचर वृषभ राशि के जातकों के मन की इच्छाओं को पूरा करने वाला है। इस दौरान भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने के साथ प्रमोशन प्राप्त होगा। सुखद समाचार प्राप्त होने के साथ विदेश यात्रा भी हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा और भाग्य उत्तम रहेगा।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के द्वादश भाव यानी 12वें भाव में गुरु का गोचर होगा। यह राशि के सप्तम और दशम भाव के स्वामी होंगे। इस भाव में विराजमान गुरु की दृष्टि चतुर्थ, छठे और अष्टम भव पर होगी। इससे मिथुन राशि के जातकों को मान-सम्मान मिलेगा और सुख-समृद्धि में बढ़ोत्तरी होगी। हांलाकि इस दौरान खर्चे अधिक होंगे। तो वहीं नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क राशि

मई माह में गुरु का गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह गोचर कन्या राशि के लाभ स्थान में होने वाला है। यह नवम और छठे भाव का स्वामी है। देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि आपके तृतीय, पंचम और सप्तम भाव पर रहने वाली है। बृहस्पति का गोचर कन्या राशि के जातकों की सभी इच्छाओं की पूर्ति करने वाला है। व्यवसाय में भी इच्छित लाभ मिलेगा। इस गोचर से घर में नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता है। साथ ही वैवाहिक जीवन भी सुखमय होगा।

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर पंचम स्थान पर होगा। बृहस्पति तृतीय और द्वादश भाव के स्वामी हैं। बता दें कि कुंडली के पांचवे भाव में बुद्धि, शिक्षा, प्रेम और संतान के सुख का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान गुरु ग्रह की दृष्टि लाभ स्थान, भाग्य भाव और प्रथम स्थान पर होगी। इस गोचर से आपके घर में किसी नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता है। वहीं जिन लोगों का विवाह नहीं हो रहा है, उनके पास विवाह प्रस्ताव भी आ सकता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़