Vastu tips: अगर आपके पर्स में भी हैं ये चीज़ें तो तुरंत हटा दें वरना हो जाएंगे कंगाल

wallet
unsplash

कई बार हम जाने अनजाने में पर्स में कई ऐसी चीजें रख लेते हैं, जो हमारी जरूरत की नहीं होती हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार, कई ऐसी वस्तुएं हैं जिन्हें पर्स में रखना अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ऐसी चीजों को पर्स में रखने से पैसों की तंगी बनी रहती है।

चाहे महिला हो या पुरुष, पर्स का इस्तेमाल है कोई करता है। लोक पर्स में पैसे या अन्य जरूरी सामान रखते हैं। लेकिन कई बार हम जाने अनजाने में पर्स में कई ऐसी चीजें रख लेते हैं, जो हमारी जरूरत की नहीं होती हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार, कई ऐसी वस्तुएं हैं जिन्हें पर्स में रखना अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ऐसी चीजों को पर्स में रखने से पैसों की तंगी बनी रहती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन्हें पर्स में नहीं रखना चाहिए - 

भगवान की तस्वीर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पर्स में कभी भी भगवान की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा इसमें ऐसे कागज जिस पर भगवान की फोटो और उन्हें नहीं रखना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से व्यक्ति कर्जदार बनता है।

इसे भी पढ़ें: कुंडली में कमजोर हो शुक्र तो जीवन में आ सकती हैं ये परेशानियाँ, जान लें ठीक करने के उपाय

पुराने बिल

अक्सर लोग अपने पर्स में पुराने बिल आदि रख लेते हैं। लेकिन वास्तु की दृष्टि से इसे अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार वर्ष में पुराने बिल नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से धन की हानि होती है और आर्थिक तंगी बनी रहती है।


मृत परिजनों की फोटो

कई लोग अपने पर्स में अपने मृत परिजनों की फोटो रख लेते हैं। लेकिन वास्तु की दृष्टि से ऐसा करना अशुभ माना जाता है। ज्योतिषीय दृष्टि से पर्स को मां लक्ष्मी का स्थान माना जाता है इसलिए किसी भी मृत व्यक्ति की फोटो रखने से वास्तु दोष होता है।

इसे भी पढ़ें: आपको भी मिल रहे हैं ये खास संकेत तो समझिए शनिदेव हैं मेहरबान, जल्द बदल जाएगी किस्मत

चाबी

अक्सर लोग अपने पर्स में चाबी रख लेते हैं लेकिन ऐसा करना अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार पर इसमें किसी भी जाति की वस्तु रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है। इससे धन की हानि होती है और व्यक्ति परेशान रहता है।


पुराने नोट या गंदे कागज

वास्तु के अनुसार पर्स में कभी भी पुराने नोट या गंदे कागज नहीं रखने चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक हानि होती है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़