Friday Puja Tips: शुक्रवार के अचूक उपाय जो माँ लक्ष्मी की कृपा दिलाएंगे

Goddess laxmi
google creative commons

हिन्दू धर्म में शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन देवी लक्ष्मी की उपासना आपको सुख और समृद्धि दिला सकती है। शुक्रवार को कुछ विशेष उपाय करने से भी देवी लक्ष्मी आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। शुक्रवार को की गयी माँ लक्ष्मी की पूजा विशेष रूप से फलदायी होती है।

माता लक्ष्मी की आराधना से धन -वैभव और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। हर कोई माँ लक्ष्मी को खुश करने के लिए इनकी विशेष रूप से पूजा करता है। शुक्रवार के कुछ आसान उपाय अपनाकर आप माँ लक्ष्मी के विशेष कृपा पात्र हो सकते हैं जिससे आपको सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी और आपका जीवन सुखमय बनेगा। जानते हैं ज्योतिष के वो कौन से उपाय है जिनके द्वारा आप माँ लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं-

सफ़ेद वस्तुओं का दान

शुक्रवार को सफ़ेद वस्तुओं जैसे आटा, दूध, चीनी, चावल का दान करके आप माँ लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं। देवी लक्ष्मी की पूजा भगवान विष्णु के साथ करनी चाहिए। इस दिन आप चींटियों को आटे और चीनी का भोग लगाएं, इसके साथ गाय को आटा खिलाना से भी माँ लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।  

गाय की पूजा
शास्त्रों में गाय को लक्ष्मी स्वरूप बताया गया है, गाय में सभी देवी-देवताओं का वास माना गया है। शुक्रवार को गाय की पूजा करने से घर में समृद्धि का वास होता है, मान्यता है जिस घर में गौ सेवा की जाती है वहां देवी लक्ष्मी का वास होता है। शुक्रवार को गौ माता को चना- गुड़ खिलाने से आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं। शुक्रवार को पालक खिलाने से भी आपको धन- धान्य की प्राप्ति हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: बुधवार को भूलकर भी ना करें यह गलतियां, भगवान गणेश होंगे नाराज, घर में होगा क्लेश

शुक्रवार को पहनें लाल वस्त्र
लाल रंग माँ लक्ष्मी को विशेष रूप से प्रिय है अतः शुक्रवार को लाल वस्त्र धारण करें, यह समृद्धि और सौभाग्य का भी सूचक होता है। अगर आपके घर में धन की कमी रहती है तो आप शुक्रवार को लाल वस्त्र धारण करके अपनी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इस दिन सुहाग सबंधी वस्तुओं का दान भी आपके लिए फलदायी होगा।

कन्याओं को खीर का भोग खिलाएं  
माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को 3,5,या 7 कन्याओं को खीर खिलाने से भी माँ लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसेगी। खीर खिलाने के बाद कन्याओं को दक्षिणा और उपहार देकर विदा करें।

तुलसी की पूजा

शुक्रवार को तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं, हिन्दू धर्म में तुलसी को माँ लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। मान्यता है जिस घर में तुलसी की पूजा नियमित रूप से की जाती है वहां देवी लक्ष्मी का स्थाई वास होता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़