July Panchang Festival: जगन्नाथ रथ यात्रा से सावन तक, यहां देखें इस महीने के सभी व्रत-त्योहारों का पंचांग

हिंदू पंचांग के मुताबिक जुलाई का महीना कई व्रत और त्योहारों से भरपूर रहने वाला है। वहीं इस महीने कई शुभ तिथियां भी रहेंगी। इस महीने की शुरूआत संकष्टी चतुर्थी से हुई है।
हिंदू धर्म में हर महीने का अपना एक खास महत्व होता है। हर महीने कई व्रत-त्योहार पड़ते हैं। वहीं साल 2026 का सातवां महीना यानी की जुलाई की शुरूआत हो गई है। हिंदू पंचांग के मुताबिक जुलाई का महीना कई व्रत और त्योहारों से भरपूर रहने वाला है। वहीं इस महीने कई शुभ तिथियां भी रहेंगी। इस महीने की शुरूआत संकष्टी चतुर्थी से हुई है। जिसके बाद योगिनी एकादशी, मासिक शिवरात्रि, गुप्त नवरात्रि और देवशयनी एकादशी आदि मनाया जाएगा।
जुलाई के महीने में पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकलेगी। वहीं देवशयनी से भगवान विष्णु 4 माह के लिए योगनिद्रा में चले जाएंगे। इसके बाद गुरु पूर्णिमा जैसे व्रत-त्योहार और सावन माह की शुरूआत भी जुलाई महीने में होगी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको जुलाई में आने वाले त्योहारों के पूरे पंचांग के बारे में बताने जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 3 July 2026 | आज का प्रेम राशिफल 3 जुलाई 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
जुलाई 2026 व्रत-त्योहार
3 जुलाई - संकष्टी चतुर्थी
10 जुलाई - योगिनी एकादशी
12 जुलाई - रवि प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
15 जुलाई - आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ
16 जुलाई - जगन्नाथ रथयात्रा, कर्क संक्रांति
21 जुलाई - मासिक दुर्गाष्टमी, पार्वती जयंती
22 जुलाई - भड़ली नवमी
25 जुलाई - देवशयनी एकादशी (हरिशयनी एकादशी), गौरी व्रत प्रारंभ
26 जुलाई - रवि प्रदोष व्रत
29 जुलाई - गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा, गौरी व्रत समापन
30 जुलाई - श्रावण (सावन) मास का शुभारंभ
जुलाई 2026 में ग्रह-गोचर
04 जुलाई - शुक्र सिंह राशि में गोचर करेंगे।
16 जुलाई - सूर्य का कर्क राशि में गोचर होगा।
27 जुलाई - शनि होंगे मीन राशि में वक्री होंगे।
जुलाई 2026 के बड़े और प्रमुख व्रत-त्योहार
जगन्नाथ रथयात्रा
आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि यानी की 16 जुलाई को ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की रथयात्रा निकाली जाएगी। इस दिन तीनों रथ पर सवार होकर गुडिंचा मंदिर यानी की अपनी मौसी के घर जाते हैं।
देवशयनी एकादशी और चातुर्मास
वहीं 25 जुलाई 2026 को देवशयनी एकादशी मनाई जाएगी। इसको हरिशयनी एकादशी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु चार महीनों के लिए क्षीरसागर में योगनिद्रा के लिए चले जाते हैं। इस दिन से चातुर्मास की शुरूआत होती है। चातुर्मास में शुभ कार्यक्रम जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि कार्य नहीं होते हैं।
गुरु पूर्णिमा और श्रावण की शुरुआत
बता दें कि 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन महर्षि वेदव्यास को सम्मान और श्रद्धा व्यक्त की जाती है। वहीं 30 जुलाई 2026 से भगवान शिव के प्रिय माह श्रावण यानी की सावन माह की शुरूआत होगी।
अन्य न्यूज़















