Vastu Upay: घर की इस दिशा में खाली गमला रखने से मिलते हैं शुभ प्रभाव, कट जाएगी हर बुरी नजर

Vastu Upay
Creative Commons licenses

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में पौधे लगाना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। लेकिन जब आप पौधों को सही दिशा में रखते हैं, तभी इसका शुभ फल प्राप्त होता है। ऐसे में आप घर के इस स्थान पर खाली गमला रख सकते हैं।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में पौधे लगाना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। लेकिन जब आप पौधों को सही दिशा में रखते हैं, तभी इसका शुभ फल प्राप्त होता है। वहीं वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कभी घर में खाली गमला नहीं रखना चाहिए। साथ ही यह भी बताया गया है कि घर में एक ऐसा स्थान होता है, जहां पर खाली गमला रखना सबसे अधिक शुभ माना जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में आपको बताने जा रहे हैं कि घर में किस स्थान पर खाली गमला रखना चाहिए।

घर में यहां रखें खाली गमला

वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर आपका घर दक्षिण दिशा में है, या फिर घर में दक्षिण दिशा में कमरा है। जिसको वहां पर नहीं होना चाहिए था। ऐसे में आप बिना अधिक पैसा खर्च किए खाली गमला घर ले आएं और उस गमले को घर की दक्षिण दिशा में रख दें।

इसे भी पढ़ें: Surya Rashi Parivartan: 14 मार्च को मीन राशि में सूर्य का महागोचर, जानिए किस राशियों के लिए खट्टे-मीठे रहेंगे अगले तीस दिन

इसके साथ ही अगर आपका घर एकदम सही दिशा में बना हैं और घर में सभी वस्तु सही स्थान पर रखा है। तब भी अपने घर में खाली गमला जरूर रखना चाहिए। माना जाता है कि घर की सारी विपदाओं को खाली गमला काटता है। साथ ही खाली गमला बुरी नजर और नकारात्मकता से बचाता है।

क्यों रखना चाहिए खाली गमला

घर की दक्षिण दिशा में खाली गमला रखने से राहु का प्रभाव भी काफी कम होने लगता है। साथ ही इससे घर का वास्तु दोष दूर होता है। इसके अलावा इस उपाय को करने घर पर कभी यम का प्रभाव नहीं पड़ता है। इससे अकाल मृत्यु के योग नहीं बनते हैं। घर की तरक्की बाधित करने से कई दोषों से मुक्ति मिलती है।

इसके साथ ही घर की दक्षिण दिशा में खाली गमला रखने से घर पर आने वाली मुसीबत खाली गमले पर चली जाती है। जब मुसीबत गमले पर आती तो यह चटक जाता है। ऐसे में चटके हुए गमले को हटाकर नया गमला उस जगह पर रख देना चाहिए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़