शिमला में भूस्खलन में दो लोगों की मौत, बिलासपुर में बस पुल से गिरने पर 10 लोग घायल

landslide in Shimla
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कहा कि बचाव अभियान जारी है और घटनास्थल से अधिक जानकारी मिलने की प्रतीक्षा की जा रही है। बिलासपुर में बस दुर्घटना घ्याल गांव के पास चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के बाद हुई। पुलिस ने बताया कि बस में करीब 25 यात्री सवार थे

शिमला शिमला के रोहड़ू इलाके में रविवार को एक ‘एसयूवी’ वाहन के भूस्खलन की चपेट में आ जाने पर दो यात्रियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि रविवार को बिलासपुर जिले में एक अन्य घटना में, हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस के पुल से फिसल जाने पर लगभग 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि रोहड़ू उपखंड में हाटकोटी-तिउनी सड़क पर भूस्खलन हुआ, जहां दो वाहन मलबे में फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचीं और दोनों शवों को ‘एसयूवी’ वाहन से निकाला। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात के तट पर पाकिस्तानी नौका से 600 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद

शिमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव कुमार गांधी ने कहा कि बचाव अभियान जारी है और घटनास्थल से अधिक जानकारी मिलने की प्रतीक्षा की जा रही है। बिलासपुर में बस दुर्घटना घ्याल गांव के पास चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के बाद हुई। पुलिस ने बताया कि बस में करीब 25 यात्री सवार थे। उसने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को बचाया। पुलिस ने बताया कि सात घायलों को एम्स बिलासपुर में ले जाया गया है, जबकि तीन अन्य को मार्कंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़