Sapne Me Saap Ka Dasna: जानिए सपने में सांप के काटने का क्या होता है मतलब, आ सकती है बड़ी मुसीबत

Sapne Me Saap Ka Dasna
Creative Commons licenses

सांप से हर किसी को डर लगता है। फिर सांप को चाहे वह हकीकत में देखा जाए या सपने में। बता दें कि सपने में सांप देखना शुभ माना जाता है। लेकिन कुछ बार यह सपना अशुभ भी हो सकता है। जानिए सपने में सांप देखना कैसा होता है।

सांप से किसे डर नहीं लगता है, फिर सांप को चाहे सपने में देखा जाए या हकीकत में। धार्मिक मान्‍यताओं के अनुसार, सांप के दैवीय जीव होता है और हिंदू धर्म में यह पूजनीय भी होता है। लेकिन कई लोगों को सांप से जुड़े काफी सपने आते हैं। इनका अर्थ शुभ भी होता है और अशुभ भी। लेकिन यदि सपने में सांप काट ले तो इसका अर्थ शुभ होता है, या अशुभ। आज इस आर्टिकल में हम आपको सांप से जुड़े सपनों का क्‍या अर्थ होता है, इसके बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं क्या कहता है स्वप्न शास्त्र...

सांप के काटने का अर्थ

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि सपने में सांप किसी को काट लेता है तो इसका अर्थ होता है कि आने वाले समय में आप किसी गंभीर बीमारी से परेशान हो सकते हैं। वहीं अगर आप सपने में देखते हैं कि सांप आपके पीछे पड़ा हो, लेकिन वह आपको काट नहीं पाया है। इसका अर्थ होता है कि आपके जीवन में चलने वाली किसी बड़ी समस्या का जल्द ही अंत होने वाला है और आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: Astro Beliefs: रात को सोने से पहले करेंगे ये उपाय तो सूर्य की तरह चमक उठेगा भाग्य

सांप के दांत देखना

यदि सपने में सांप मुंह खोले हैं और आपको उसके दांत दिखाई देते हैं, तो ऐसे सपने को अशुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कोई समस्या आपको घेर सकती है। इसलिए आपको सतर्क होने की जरूरत है। कोई अपना आपको धोखा दे सकता है या फिर आपको बिजनेस में घाटा उठाना पड़ सकता है।

सफेद सांप देखना

अगर आप सपने में सफेद सांप देखते हैं तो इसे एक शुभ सपना माना जाता है। स्वप्न शास्त के मुताबिक सफेद सांप देखने का अर्थ होता है कि आने वाले समय में आपको बहुत सारा पैसा मिलने वाला है। फिर चाहे वह आपके बिजनेस में तरक्की हो या नौकरी में प्रमोशन होगा। 

सांप को मारना

यदि आप सपने में खुद को सांप को मारते हुए देखते हैं तो यह भी शुभ सपना होता है। इसका अर्थ है कि भविष्य में आपकी कोई बड़ी समस्या का हल होने वाला है। शत्रुओं पर आपकी विजय होगी और आपका बहुत दिनों से कोई रुका हुआ कार्य पूरा होने वाला है।

एक साथ कई सांप देखना

अगर आप सपने में एक साथ कई सारे सांप देखते हैं, तो आपको सतर्क होने की जरूरत है। क्योंकि यह एक अशुभ सपना है। आपको अपने जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। या फिर आप आर्थिक समस्या से परेशान हो सकते हैं। पैसों की तंगी से कई जरूरी काम रुक सकते हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़