Astrology Tips: लक्ष्मी नारायण राजयोग से 4 राशियों का Golden Time शुरू, मिलेगी सफलता

Astrology Tips
Creative Common License

मई के महीने में लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मई में बनने वाले लक्ष्मी नारायण राजयोग का किन राशियों को लाभ मिलेगा।

मई का महीना ज्योतिष के लिहाज से काफी प्रभावशाली रहने वाला है। दरअसल, इस महीने लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है। 14 मई 2026 को शुक्र ग्रह का मिथुन राशि में गोचर होगा। वहीं 29 मई 2026 को बुध का गोचर स्वराशि मिथुन में होगा। बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में इस राजयोग को काफी शक्तिशाली औऱ प्रभावशाली राजयोग माना जाता है। यह राजयोग धन-संपत्ति और सुख-समृद्धि को बढ़ाने वाला होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मई में बनने वाले लक्ष्मी नारायण राजयोग का किन राशियों को लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लग्न भाव में लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और धन संपत्ति में भी बढ़ोत्तरी के योग हैं। मिथुन राशि के जातकों को पिता का साथ मिलेगा। अगर आप किसी नए काम को शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। करियर और कारोबार के मामले में यह समय फायदेमंद है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। वहीं पहले से नौकरी कर रहे लोगों को तरक्की और प्रमोशन आदि मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: Numerology 11 May: किन मूलांक वालों को मिलेगा Money और बंपर Success? जन्मतिथि से जानें अपना भविष्यफल

कन्या राशि

कन्या राशि के 10वें भाव में लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने वाला है। कन्या राशि के लोगों को करियर में काम को लेकर जमकर सराहना मिलेगी। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लोग आपके काम के तरीके से प्रसन्न रहेंगे। नौकरी बदलने का सोच रहे थे, तो नौकरी में बदलाव हो सकता है। किसी पिता तुल्य व्यक्ति की सहायता से बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए काफी अच्छा समय है। आपको इस दौरान प्रसिद्धि और लोकप्रियता मिलने का योग है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के नवम भाव में यह राजयोग बनेगा। मई के महीने में इस राशि के जातकों को कामकाज में राहत मिलेगी। कार्यस्थल पर भी लोग काम के तरीके से इंप्रेस होंगे। पिता से संपत्ति का सुख मिल सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने का सोच रहे हैं, तो यह समय लाभकारी साबित होगा। किसी शुभचिंतक की सलाह पर ही निवेश करें। उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सोच रहे हैं, तो उनको कामयाबी मिल सकती है। इस दौरान इस राशि के जातक किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं।

धनु राशि

इस राशि के लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग सप्तम भाव में बनने जा रहा है। धनु राशि के लोगों को अपने जीवनसाथी का साथ मिलेगा। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं, तो आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं। अगर पार्टनर के साथ नहीं बन रही है, तो दोनों के बीच अच्छी तालमेल देखने को मिलेगा। साझेदारी में व्यापार कर रहे लोगों के कामकाज का विस्तार होगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़