Mauni Amavasya 2025: कब है मौनी अमावस्या? जानें सही तिथि- शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Mauni Amavasya 2025
ANI

माघ के महीने में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। हिंदू धर्म में अमावस्या का विशेष महत्व है। मौनी अमावस्या के दिन गंगा नदी में स्नान करने बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि मौनी अमावस्या के दिन भगवान विष्णु और पितरों की पूजा-अर्चना की जाती है। इसके साथ ही पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

सनातन धर्म में अमावस्या की तिथि को बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। मौनी अमावस्या के दिन भगवान विष्णु और पितरों की पूजा करने का विशेष माना जाता है। इस दिन लोग अपने पूर्वजों का तर्पण और पूजा करते है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन नदी में स्नान करके विधि-विधान से पूजा की जाए और दान आदि किया जाए तो इससे पितरों की आत्मा तृप्त मिलती है। इस बार माघ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। इसे मौनी अमावस्या कहा जाता है। आइए आपको बताती हूं कब है मौनी अमावस्या।

कब है मौनी अमावस्या 2025 

पंचांग के अनुसार, मौनी अमावस्या माघ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि की होगी। साल 2025 की पहली अमावस्या तिथि 29 जनवरी 2025 को है। अमावस्या की शुरुआत 28 जनवरी, 2025 की रात 7.35 बजे होगी और इसका समापन 29 जनवरी 2025 को शाम 6.05 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार, बुधवार, 29 जनवरी को मौनी अमावस्या मनाई जाएगी।

महाकुंभ का तीसरा शाही स्नान

मौनी अमावस्या के दिन गंगा नदी में स्नान करना काफी शुभ माना जाता है। इस समय संगमनगरी प्रयागराज में 12 साल के बाद महाकुंभ लगा है। 29 जनवरी को महाकुंभ में तीसरा शाही स्नान है। ऐसे में मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में स्नान करके पापों की मुक्ति मिलेगी।

मौनी अमावस्या 2025 शुभ मुहूर्त-स्नान मुहूर्त

इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने का विशेष महत्व होता है। 29 जनवरी को आप ब्रह्म मुहू्र्त में गंगा स्नान करें। स्नान का मुहूर्त सुबह 5.25 बजे से लेकर 6.18 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही रात 9.22 बजे सिद्धि योग बन रहा है। इस दौरान आप कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़