बुध का नक्षत्र परिवर्तन: इन 3 राशियों के Career में आएगा बड़ा उछाल, होगी Money की बारिश

Mercury Transit
AI Image

11 जून को बुध ग्रह पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे तीन राशियों के लिए राजयोग जैसे शुभ योग बन रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह परिवर्तन मिथुन, सिंह और तुला राशि के जातकों के लिए करियर, धन और सामाजिक प्रतिष्ठा में विशेष तरक्की लाएगा।

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन से सीधा असर व्यक्ति के जीवन, सोच और भाग्य पर पड़ता है। खासकर बधु ग्रह, जो कि बुद्धि, वाणी और बिजनेस का कारक माने जाते हैं। बुध जब अपनी चाल में बदलाव करते हैं, तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। 11 जून को बुध ग्रह आर्द्रा नक्षत्र से निकलकर पुनर्वसु नक्षत्र प्रवेश करेंगे। बधु का नक्षत्र परिवर्तन सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर होगा। वहीं 8 जुलाई तक बुध इसी नक्षत्र में गोचर करेंगे और फिर आगे बढ़ेंगे। 

ज्योतिष के अनुसार गुरु के नक्षत्र में बुध का प्रवेश करना शुभ संकेत देने वाला है। इस दौरान कुछ राशियों के लिए तरक्की, सफलता और सम्मान के नए मार्ग खुल सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कौन है ये लकी राशियां, जिनके लिए यह समय राजयोग जैसे परिणाम दिलाएगा। 

मिथुन राशि

बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित होगा। इस अवधि में मानसिक संतुलन और शांति का अनुभव होगा, जिससे आप अपने फैसले अच्छे ले पाएंगे। करियर में लंबे समय किए जाने वाले प्रयासों का फल मिलने का समय आ चुका है और वर्क प्लेस में आपके काम की सरहाना हो सकती है। ऑफिस के सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छे से बैठेगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रगाति के संकेत हैं। अगर कोई सरकारी काम लटका हुआ है, तो वो जल्द ही पूरा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनीं रहेगी।

सिंह राशि

बुध का नक्षत्र परिवर्तन सिंह जातकों के लिए आत्मविश्वास और सफलता लेकर आ सकता है। लीडरशिप क्वालिटी बढ़ेंगी और निर्णय लेने की शक्ति मजबूत बनेंगी। जो लोग व्यापार करते हैं, उनको अचानक से धन लाभ के संयोग बन सकते हैं। नौकरी तलाश करने वाले जातकों के लिए मनचाही जगह पर अवसर मिल सकता है। आईटी या तकनीकी क्षेत्र से संबंधि लोगों का प्रामोशन मिलने की अधिक चांस है। परिवार में भाई-बहन के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कुछ लोगों को विदेश यात्रा या वहां से जुड़े अवसर प्राप्त होंगे।

तुला राशि

 तुला राशि के लोगों के लिए यह समय सामाजिक और प्रोफेशनल जीवन में प्रगति लेकर आ सकता है। वाणी से आकर्षण बढ़ेगा, जिससे लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। सामाजिक रुप से आपकी पहचान और भी मजबूत होगी। अगर आप राजनीति या किसी सामाजिक क्षेत्र में एक्टिव रहते हैं, तो आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होने के लिए यह समय सबसे उत्तम है। इसके साथ ही आप अपनी समझदारी से नया काम और व्यवसाय शुरू करने में सफल हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी और यात्रा के योग भी बन सकते हैं। इसके साथ ही आर्थिक रुप से भी यह समय काफी मजबूत रहने वाला है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़