Mole Astrology: चेहरे के इन हिस्से में मौजूद तिल खोलते हैं जिंदगी से जुड़े कई राज, जानिए इनका महत्व

हर व्यक्ति के शरीर के अलग-अलग अंगों में तिल पाए जाते हैं। इन सबका अलग-अलग मतलब होता है। बता दें कि शरीर पर मौजूद तिल से व्यक्ति के स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है।
हर इंसान के शरीर में तिल होते हैं। कुछ तिल जन्म के समय से ही शरीर पर मौजूद होते हैं तो कुछ तिल बाद में उभर आते हैं। हर तिल का विभिन्न आकार और रूप-रंग होता है। कुछ तिल हल्के तो कुछ गहरे रंग के होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह तिल व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई राज खोलते हैं। इस तिलों का काफी महत्व होता है। तिल के माध्यम से व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है।
शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर मौजूद तिल का अलग-अलग अर्थ होता है। कुछ तिल अशुभ माने जाते हैं तो कुछ तिल शुभ माने जाते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको शरीर के अलग-अलग अंगो पर पाए जाने वाले तिलों के मतलब के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि इनका क्या प्रभाव होता है।
इसे भी पढ़ें: Copper Triangle: घर में तांबे का त्रिकोण रखने से बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा, दूर होगी नकारात्मकता
माथे पर तिल
अगर किसी व्यक्ति के माथे पर तिल होता है। तो यह उसके जीवन में प्रेम की निशानी को दर्शाने का काम करता है। बता दें कि माथे के दाईं ओर तिल होना शुभ होता है। वहीं यदि माथे के बाईं ओर तिल है तो व्यक्ति के जीवन में परेशानी और समस्या हो सकती है।
गाल पर तिल
बता दें कि अगर किसी व्यक्ति के गाल के बीचो-बीच तिल होता है। तो ऐसा व्यक्ति स्वभाव से भावुक होता है। वह बातों का जल्दी अच्छा या बुरा मानते हैं। हालांकि ऐसे लोगों की किस्मत काफी अच्छी होती है। इन लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है।
नाक पर तिल
जिन लोगों के नाक पर तिल होता है वह काफी पैसे वाले होते हैं। इन लोगों को घूमने-फिरने और खर्चा करने का काफी शौक होता है।
होंठ के ऊपर तिल
जिन व्यक्तियों के होंठ ऊपर बाईं ओर तिल होता है। ऐसे लोग दिल के साफ और खुले मिजाज वाले लोग होते है। यह अपने आसपास के लोगों को खुश रखने की कोशिश करते हैं।
ठोड़ी पर तिल
जिन लोगों के ठोढ़ी पर तिल पाया जाता है। वह अपने आपको सीमित रखना पसंद करते हैं और खुद से मतलब रखते हैं। इन लोगों को किसी से ज्यादा मिलना-जुलना पसंद नहीं होता है।
अन्य न्यूज़












