Monthly Rashifal December 2023: इन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है दिसंबर का महीना, जानिए किसे रहना होगा सावधान

Monthly Rashifal December 2023
Creative Commons licenses

हमारे जीवन में ग्रह-नक्षत्रों का अधिक महत्व होता है। इसका शुभ और अशुभ परिणाम हमारे जीवन में पड़ता है। ऐसे में ज्योतिषियों के मुताबिक मेष, कर्क, सिंह और मकर राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना काफी शुभ रहने वाला है।

देखते ही देखते साल का 12वां महीना शुरू हो गया है। इस माह की शुरूआत उत्पन्ना एकादशी, प्रदोष व्रत, और खरमास से हो रही है। जिसके चलते दिसंबर का महीना शुभ होने वाला है। इस महीने में कई ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं। हमारे जीवन में ग्रह-नक्षत्रों का अधिक महत्व होता है। इसका शुभ और अशुभ परिणाम हमारे जीवन में पड़ता है।

ऐसे में ज्योतिषियों के मुताबिक मेष, कर्क, सिंह और मकर राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना काफी शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं किन-किन राशियों के लिए दिसंबर का महीना शुभ रहने वाला है और किन राशियों को इस महीने अधिक सावधान रहना होगा।

इसे भी पढ़ें: Aries Horoscope 2024: मेष राशि वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2024? यहाँ पढ़ें वार्षिक राशिफल

मेष राशि

दिसंबर का महीना मेष राशि के जातकों के लिए कई सुनहरे अवसर लेकर आ रहा है। इस दौरान न सिर्फ पारिवारिक जीवन बल्कि आपको करियर में भी आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। सभी कार्यों में सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा। इसके साथ ही व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्र-छात्राओं के लिहाज से भी यह महीना शुभ है। लेकिन इस महीने मेष राशि के जातकों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।

वृषभ राशि

साल के आखिरी महीने में वृषभ राशि के जातकों के खर्च में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसलिए ध्यान से बचत करें, वरना बजट बिगड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन कारोबारियों के लिए यह महीना शुभ है। पारिवारिक जीवन में परेशानियां होने के कारण मानसिक तनाव रहेगा। हांलाकि महीने के अंत तक सभी समस्याएं दूर होंगी। छात्रों के लिए दिसंबर का महीना शुभ रहेगा। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह महीना काफी चुनौतियों भरा हो सकता है। इस दौरान आसानी से काम में सफलता नहीं मिलेगी। कड़ी मेहनत करनी होगी और योजनाएं सफल नहीं होंगी। जिसकी वजह से मनचाहा लाभ नहीं मिलेगा। दिसंबर माह में इन जातकों को खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। प्रेम और विवाह के लिए दिसंबर का महीना बेहतर है। प्रेम संबंधों में मजबूती आने के साथ जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगी। सेहत के प्रति कोई लापरवाही न बरतें।

कर्क राशि

दिसंबर का महीना कर्क राशि के लिए मिलाजुला रहने वाला रहेगा। करियर के मामले में संभल कर चलना होगा। धन के मामले में दिसंबर काफी शुभ होने वाला है। आर्थिक स्थिति सही रहने के साथ लाभ मिलेगा। रुका हुआ धन भी मिल सकता है और कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी भी काम में जल्दबादी करने की गलती न करें। इस महीने आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

सिंह राशि

यह माह सिंह राशि के जातकों के लिए कई अवसर लेकर आ रहा है। इस महीने आपको तरक्की मिलने की संभावना है और नौकरी में भी पदोन्नति भी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है और दिसंबर का महीना इस राशि के जातकों के लिए लाभ ही लाभ लेकर आया है। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार आएगा। आय के नए अवसर मिलने के साथ ही प्रेम संबंध मधुर होंगे।

कन्या राशि

यह महीना कन्या राशि के जातकों के लिए साहस और पराक्रम लेकर आया है। हांलाकि इस दौरान आपको कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सुधार के साथ अधिक प्रयास किए जाने की जरूरत है। छात्रों के लिए दिसंबर का महीना सामान्य रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में सुधार होगा। आप किसी से उधार भी ले सकते हैं, लेकिन लिया हुआ धन समय से वापस कर दें।

तुला राशि

तुला राशि के लिए भी दिसंबर का महीना शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे अवसर मिलेंगे। आप भी मेहनत के साथ काम करेंगे। वहीं कारोबारियों के लिए भी दिसंबर का महीना अच्छा लाभ लेकर आया है। इस महीने खर्च कम होने की वजह से मानसिक शांति मिलेगी। परिवार के लिए यह महीना सामान्य रहने वाला है। 

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। करियर में सफलता मिलेगी। हांलाकि आर्थिक स्थिति इस महीने कुछ खराब रहने वाली है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कारोबारियों की लंबे समय से चली आ रही समस्या खत्म होगी। नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। बता दें कि प्रेम संबंधों के लिए यह महीना अच्छा नहीं रहने वाला है।

धनु राशि

दिसंबर के महीन में धनु राशि के जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपको कड़ी मेहनत का फल प्राप्त होगा। इस महीने आप सोच-समझकर धन खर्च करेंगे। जिससे आपका बजट सही रहेगा। हांलाकि पारिवारिक कलक के कारण आपके घर का माहौल खराब हो सकता है। छात्रों के लिए यह महीना कठिन रहने वाला है। सेहत और खान-पान का ध्यान रखें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल हो सकती है। वहीं कारोबार से जुड़े लोगों को फायदा होने की संभावना है। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगा और आप आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है, लेकिन अधिक खर्च करने से बचना चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। कारोबारियों के लिए भी दिसंबर का महीना शुभ रहने वाला है। मार्केट में निवेश करने वाले जातक अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाब हो सकता है। दिसंबर महीने की शुरूआत आपकी सेहत के लिए अच्छा होगा। लेकिन सेहत संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

मीन राशि

दिसंबर का महीना मीन राशि के जातकों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, तो अभी आपको इंतजार करना होगा। सेहत के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। अपने गुस्से पर कंट्रोल करें। माता-पिता के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा होने की संभावना है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़