अगले 9 महीने इन राशियों के लिए बेहद शुभ, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि
ज्योतिष के अनुसार, 29 जून 2024 को प्रेम, धन और सुख-समृद्धि के कारक ग्रह शुक्र मिथुन राशि में उदय हो चुके हैं और यह साल 2025 तक उदय अवस्था में ही रहेंगे। इससे कुछ राशियों को बहुत ही ज्यादा फायदा होने वाला है। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये राशियां।
प्रेम, धन, वैभाव और सुख-समृद्धि के दाता शुक्र 29 जून से उदित अवस्था में है। हिंदू धर्म में मांगलिक कार्यों के आयोजन के लिए शुक्र और गुरु का उदय होना बेहद जरुरी होता है। गुरु-शुक्र के उदित अवस्था होने पर ही विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन समेत सभी मांगलिक कार्यों के शुभ मुहूर्त बनते हैं। पंचांग के अनुसार, 29 जून को रात 7 बजकर 52 मिनट पर शुक्र ग्रह मिथुन राशि में उदित हो चुके हैं और 19 मार्च 2025 को शाम 7 बजे तक उदित अवस्था में ही रहेंगे। ज्योतिष के अनुसार, कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होने पर व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं की कमी नहीं रहती है और साथ ही धन लाभ के कई योग बनते हैं। आइए जानते हैं शुक्र के उदय से किन राशियों को लाभ होगा।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है। धन के नए रास्ते खुलेंगे। लंबे अरसे से रुका हुआ धन वापस मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। रिश्तों की कड़वाहट दूर होगी। अविवाहितों का शादी-विवाह तय हो सकता है। नौकरी करने वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। करियर में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे।
मिथुन राशि
अगले 9 माह इस राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित होंगे। व्यापार में फायदा होगा। करियर में काफी बड़े बदलाव होंगे। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सफलता प्राप्त होगी। कार्यों में आ रही अड़चनें दूर होगी। हर कार्य के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। नौकरी-कारोबार में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आय में वृद्धि होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के बेहद लाभ मिलेंगे। करियर में उन्नति होगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। शैक्षिणक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। रिश्तों में सुधार आएगा। भाई-बहन के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। नौकरीपेशा वालों के लिए यह समय काफी शुभ है। प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी कामयाबी हासिल होगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों के जीवन में ढेर सारी खुशियां आएंगी। सामजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। जमीन-जायदाद में बढ़ोत्तरी के योग बनेंगे। भूमि और वाहन का सुख प्राप्त होगा। गृह-क्लेश से मुक्ति मिलेगी। रिश्तों में मिठास आएगी।
अन्य न्यूज़