हथेली में है यह निशान तो बहुत ही भाग्यवान और धनवान बनेंगे आप, राजा की तरह बिताएंगे अपना जीवन

fish sign in palm

भाग्यशाली व्यक्तियों के हाथ पर कुछ ख़ास चिन्ह होते हैं। ऐसे लोग जीवन में खूब धन-दौलत कमाते हैं और इन्हें जीवन में उच्च पद प्राप्त होता है। हथेली में मछली का निशान बनना बेहद शुभ माना जाता है। हथेली पर जिस भी पर्वत पर यह निशान बनता है, उससे व्यक्ति के भाग्य के बारे में पता चलता है।

ज्योतिषशास्त्र में व्यक्ति का भाग्य जानने के बहुत से तरीके बताए गए हैं। कुछ लोग अपना भविष्य जानने के लिए जन्मकुंडली दिखवाते हैं तो कुछ टैरो कार्ड रीडिंग के जरिए अपने भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में जानने का प्रयास करते हैं। हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार व्यक्ति की हाथ पर बनी रेखाएं और निशान भी उसके भाग्य और आने वाले समय के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार कुछ भाग्यशाली व्यक्तियों के हाथ पर कुछ ख़ास चिन्ह होते हैं। माना जाता है कि ऐसे लोग जीवन में खूब धन-दौलत कमाते हैं और इन्हें जीवन में उच्च पद प्राप्त होता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में मछली का निशान बनना बेहद शुभ माना जाता है। हथेली पर जिस भी पर्वत पर यह निशान बनता है, उससे व्यक्ति के भाग्य के बारे में पता चलता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि हथेली पर कौन से पर्वत पर मछली का निशान होना शुभ माना जाता है - 

इसे भी पढ़ें: हथेली पर बन रहा है यह निशान तो बेहद लकी हैं आप, 40 साल की उम्र के बाद बन जाएंगे अमीर

हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार, यदि सूर्य पर्वत पर पद्म का निशान हो तो ऐसे व्यक्ति करोड़पति होते हैं। ऐसे लोगों को कोई उच्च स्तर का पद प्राप्त होता है। समाज में इनका अलग ही रुतबा होता है।  

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, अगर किसी की हथेली में गुरु पर्वत पर मछली का चिन्ह बनता हो तो ऐसे व्यक्ति जीवन में खूब धन-दौलत कमाते हैं। ऐसे व्यक्ति जीवन में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करते हैं।

इसे भी पढ़ें: बहुत भाग्यशाली होते हैं वो लोग जिनके हाथों में होती है यह रेखा, हर क्षेत्र में मिलती है सफलता

हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार, यदि शनि पर्वत पर चक्र का निशान हो तो ऐसे लोग राजनीति के क्षेत्र में नाम कमाते हैं। ऐसे लोगों के जीवन में धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती। ऐसे लोग करोड़ों की संपत्ति के मालिक होते हैं। यदि हथेली में यह निशान हो तो व्यक्ति विदेश जाकर भी खूब पैसा कमाता है। 

यदि व्यक्ति के गुरु पर्वत पर मछली के निशान के साथ तर्जनी उंगली भी लंबी हो तो ऐसे व्यक्ति बड़े अधिकारी या राजनेता होते हैं। 

हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार, यदि हथेली में सूर्य पर्वत पर चक्रनुमा निशान बनता हो तो व्यक्ति राजनीति या सरकारी क्षेत्र में खूब दौलत-शौहरत कमाता है।

- प्रिया मिश्रा

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़