इतने दिन तक शनि चलेंगे उल्टी चाल, ये राशियां हो जाएगी मालामाल

Shani transit
Common Creatives

कुछ ही दिनों में शनि कुंभ राशि में वक्री में होने जा रहे है। शनि ग्रह की उल्टी चाल में गोचर करना कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी हो सकता है। कब शनि वक्री होने जा रहे हैं। जानें कौन-सी राशियां जिनको बेहद फायदा मिलने वाला है। आइए आपको बताते हैं जून से नवंबर तक वक्री शनि के गोचर से किन राशियों की किस्मत चमक सकती है।

न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव महाराज जल्द ही अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। जून के महीने में कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं। 139 दिनों तक शनि ग्रह का उल्टी चाल में गोचर करना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। वहीं दृक पंचांग के अनुसार, 15 नवंबर के दिन शनि मार्गी (सीधी) चाल में गोचर करना शुरु करेंगे। आइए आपको बताते हैं जून से नवंबर तक वक्री शनि के गोचर से किन राशियों की किस्मत चमक सकती है।

मेष राशि 

शनि की उल्टी चाल मेष राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। व्यवसायियों के लिए समय बेहद लाभकारी रहने वाला है। बिजनेस मे मुनाफा होगा। नई नौकरी के ऑफर भी मिल सकते हैं। घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा। फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि की उल्टी चाल शुभ साबित हो सकती है। जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगेंगी। बच्चों से संबंधित कोई गुड न्यूज मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी।

वृश्चिक राशि 

शनि की उल्टी चाल वृश्चिक राशि वालो के लिए बंपर फायदा हो सकता है। इंकम बढ़ने के योग भी बन रहे हैं। वहीं, धन लाभ हो सकता है। लव लाइफ की बात करें तो रोमांस बना रहेगा। करियर की स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़