Surya Grahan 2024: मीन राशि में पड़ रहा है सूर्यग्रहण, इन राशियों पर होगा ग्रहण की काली छाया का असर

Surya Grahan 2024
unspalsh

8 अप्रैल, 2024 को हम इस साल का पहला सूर्य ग्रहण देखेंगे। सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है जहां चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है और सूर्य की रोशनी को पूरी तरह या आंशिक रूप से अवरुद्ध कर देता है। ज्योतिष के मुताबिक, यह सूर्य ग्रहण रेवती नक्षत्र एवं मीन राशि में होगा।

हम इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, 2024 को देखेंगे। ग्रहण मीन राशि में होगा क्योंकि सूर्य, चंद्रमा और शुक्र पर राहु की छाया पड़ेगी, जिससे ग्रहण लगेगा। सोमवार को लगने वाला सूर्यग्रहण भारत की भूमि से दिखाई नहीं देंगा। धार्मिक दृष्टि से तो महत्व नहीं है लेकिन ज्योतिषीय नजर से हमारे जीवन और विश्व पर पड़ेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण रेवती नक्षत्र एवं मीन राशि में होगा। भारतीय समय के अनुसार 8 अप्रैल 2024 को इस सूर्य ग्रहण का स्पर्श रात 9 बजकर 12 मिनट से लेकर मध्य रात्रि 2 बजकर 22 मिनट पर मोक्ष होगा। बता दें कि, सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 10 मिनट की होगी। आइए जानें कि यह पूर्ण सूर्य ग्रहण विभिन्न राशियों को कैसे प्रभावित करेगा।

मेष 

आर्थिक व्यवस्था में सुधार होगा, पढ़ाई और एजुकेशन सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए तनावपूर्ण रह सकती है। मानसिक अस्थिरता में वृद्धि हो सकती है। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं में विजय की स्थिति बन सकती है। आंखों समस्या के कारण तनाव हो सकता है। सुख में  कमी हो सकती है। गृह एवं वाहन सुख को लेकर सावधान रहें। 

वृषभ

सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। नौकरी और बिजनेस में पॉजिटिव परिवर्तन हो सकते हैं। आर्थिक गतिविधियों में सुधार हो सकता है। भाई बहनों तथा मित्रों को लेकर तनाव हो सकता है। माता के हेल्थ को लेकर तनाव हो सकता है।

मिथुन 

इस सूर्य ग्रहण पर उज्ज्वल विचारों का स्रोत हो सकता है जो नए मानसिक प्रयासों को प्रज्वलित करेगा और जिज्ञासा जगाएगा।  नई बिजनेस की शुरुआत हो सकती है। किसी नए पद के लिए प्रॉमोशन हो सकता है आप ख़ुद को ऊंचे पद पर और अधिक सुर्खियों में पा सकते हैं। ग्रहण आपको खुद से यह पूछने पर मजबूर करता है कि क्या आप सही रास्ते पर हैं, जो सच और सार्थक है। क्रोध बढ़ सकता है। संतान पक्ष को लेकर चिंता हो सकती है।

कर्क

सामाजिक पद प्रतिष्ठा एवं सम्मान में वृद्धि हो सकता है। नौकरी तथा बिजनेस में परिवर्तन हो सकता है। हेल्थ संबंधित समस्या से तनाव हो सकता है। कार्यों में भाग्य का साथ रहेगा। वाणी की तीव्रता में वृद्धि हो सकती है। पेट और पैर की समस्या के कारण तनाव हो सकता है।

सिंह

 अत्यधिक भावनात्मक तनाव में हो सकता है,  गहरे भय और लगाव आपको रोके हुए हैं। क्रोध में अधिकता हो सकती  है। वाणी की तीव्रता में वृद्धि हो सकती है। किसी पुराने रिश्ते से ब्रेकअप हो सकता है जो अब उपयुक्त नहीं रह गया है। कार्यों में भाग्य का साथ मिलेगा। 

कन्या

प्रतियोगी परीक्षाओं में विजय की स्थिति बनेगी। मुकदमों में विजय की स्थिति बनेगी। पेट और पैर की समस्या के कारण तनाव हो सकता है। वाणी व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ की स्थिति प्राप्त हो सकती है। मानसिक तनाव होता है। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त हो सकता है।

तुला

 स्वास्थ्य और कल्याण गतिविधियों से संबंधित मुद्दों पर पुनर्विचार कर सकते हैं। यह वह समय है जब स्वस्थ आदतें अपनानी होंगी या मौजूदा स्वास्थ्य समस्याओं से निपटना होगा। नए फिटनेस नियम और आहार परिवर्तन शुरू करें, या स्वास्थ्य में सुधार के लिए वैकल्पिक उपचार के तौर-तरीकों की तलाश करें। आर्थिक गतिविधियों में सुधार हो सकता है। खर्चे में वृद्धि हो सकती है। 

वृश्चिक 

मनोबल में वृद्धि होगी, क्रोध बढ़ेगा। संतान पक्ष के चलते चिंता हो सकती है। माता-पिता के हेल्थ को लेकर चिंता हो सकती है। आर्थिक गतिविधियों में सुधार हो सकता है। वहीं दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है।

धनु

सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। सीने में तकलीफ हो सकती है। पुराने रीति-रिवाज़ छोड़ें और नए सौदे मोल-भाव करें। अपनी आवश्यकताओं और परिवार के आवश्यक कर्तव्यों के बीच संतुलन खोजें। माता के हेल्थ को लेकर तनाव हो सकता है। आर्थिक व्यवस्था में सुधार की स्थिति उत्पन्न होगी।

मकर 

 वाणी व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ की स्थिति प्राप्त हो सकती है। सामज में पद प्रतिष्ठा एवं सम्मान में वृद्धि। सरकारी काम से जुडें लोगों के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। वाणी की तीव्रता में वृद्धि संभव।

कुंभ 

मनोबल में वृद्धि होगी और मानसिक तीव्रता में वृद्धि संभव। पारिवारिक कार्यों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनकूल रहेगा। दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंधो में तनाव अथवा अवरोध की स्थिति।मीन 

मानसिक अस्थिरता में वृद्धि हो सकती है। सिर की समस्या हो सकती है। संतान पक्ष को लेकर चिंता हो सकती है। पेट एवं पैर की समस्या हो सकती है। बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए नकारात्मक समय, दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। साझेदारी के कार्यों को लेकर के तनाव की स्थिति।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़