Hast Rekha: हथेली के ये 3 निशान बनाते हैं दुर्लभ राजयोग, Politics में दिलाते हैं Power

Palmistry Tips
Creative Common License

हाथ में कुछ निशानों को बेहद खास माना जाता है। हथेली पर इनका होना बेहद शुभ और राजयोग देने वाला माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि हाथ में ऐसे कौन से निशान होते हैं।

हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की रेखाओं और निशानों का विशेष महत्व बताया गया है। जातक के हाथ पर मौजूद कुछ खास चिन्हों के जरिए उनके भाग्य, सेहत और जीवन में आने वाले बदलावों का आकलन किया जाता है। हाथ में कुछ निशानों को बेहद खास माना जाता है। हथेली पर इनका होना बेहद शुभ और राजयोग देने वाला माना जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि हाथ में ऐसे कौन से निशान होते हैं, जिनके होने से जातक को जीवन में सफलता की ऊंचाइयों तक ले जाते हैं।

भाला, धनुष या बाण का निशान होना

हस्त रेखा शास्त्र के मुताबिक अगर किसी महिला या पुरुष के हाथ पर बाण, धनुष या भाला का निशान दिखाई दे रहा है। तो ऐसे जातक अपने जीवन में मान-सम्मान और उच्च पद प्राप्त करते हैं। यही लोग आगे जाकर राजनीति में बड़ा मुकाम हासिल करते हैं, सत्ता पर विराजमान होते हैं। इन लोगों में नेतृत्व क्षमता कूट-कूटकर भरी होती है और यह लोग निर्णय लेने में भी माहिर होते हैं।

इसे भी पढ़ें: Astrology: 30 की उम्र के बाद इन 4 Lucky Zodiac Signs का खुलता है किस्मत का ताला, पाते हैं Success

अगर किसी जातक के हाथ पर ये तीनों निशान होते हैं, तो इसको एक अत्यंत दुर्लभ राजयोग माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक ऐसे लोग राजा या रानी के समान सुख-सुविधाएं प्राप्त करते हैं। यह जातक राजनीति में बड़ी सफलता हासिल करते हैं और समाज में अपना प्रभावशाली रुतबा रखते हैं। इनको जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

हथेली पर राजयोग वाले निशान

इसके अलावा हाथ पर ध्वज और चक्र का निशान होना शुभ माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति के हाथ में दोनों निशान एक साथ होते हैं, तो जातक को प्रतिष्ठा, अपार धन और मान-सम्मान दिलाता है। ऐसे जातकों को अपने देशवासियों का सम्मान प्राप्त होता है और आगे चलकर यही लोग प्रधानमंत्री और महान शासक बनते हैं। यह लोग अपनी बुद्धिमानी और अच्छे व्यवहार की वजह से प्रसिद्धि पाते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़