Marriage Line: हथेली की विवाह रेखा पर ये अशुभ निशान बिगाड़ सकते हैं आपका Relationship Status

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हथेली पर विवाह रेखा होती है। जिस जातक के दांपत्य जीवन, वैवाहिक जीवन, आपसी रिश्तों, प्रेम के लिए बेहद जरूरी और महत्वपू्र्ण मानी जाती हैं।
हम सभी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं बनी होती हैं। इन रेखाओं का कुछ न कुछ मतलब जरूर होता है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हथेली पर विवाह रेखा होती है। जिस जातक के दांपत्य जीवन, वैवाहिक जीवन, आपसी रिश्तों, प्रेम के लिए बेहद जरूरी और महत्वपू्र्ण मानी जाती हैं। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कनिष्ठा उंगली के नीचे वाले हिस्से को विवाह रेखा कहा जाता है। इस पर बनने वाली विशेष रेखा और निशान का वैवाहिक जीवन में कई तरह के संकेत माना जाता है।
द्वीप का निशान
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक अगर विवाह रेखा के बीच में द्वीप जैसा कोई निशान दिख रहा है, तो इसको काफी अच्छा निशान माना जाता है। यह दांपत्य जीवन में तनाव और परेशानियों के संकेत होते हैं। विवाह रेखा पर द्वीप का निशान होता है, उनके विवाह में देरी या फिर वैवाहिक जीवन में लंबे जीवन तक चलने वाली परेशानियों की ओर इशारा करता है।
इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 29 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 29 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
क्रॉस का निशान
कई लोगों की हथेली में विवाह रेखा के ऊपर क्रॉस का निशान होता है। इसको काफी अशुभ माना जाता है। इससे विवाह के होने में देरी, आपसी मेल-मिलाप और रिश्तों में विवाद का संकेत देता है। ऐसे लोगों का दांपत्य जीवन में संवाद की कमी रहती है।
टूटी हुई विवाह रेखा
अगर हथेली पर विवाह रेखा टूटी हुई दिखे, तो इसको अच्छा नहीं माना जाता है। हस्तरेखा ज्योतिष के मुताबिक दांपत्य जीवन में अलगाव और रिश्तों में मतभेद हो सकता है।
विवाह रेखा का झुकाव
हस्तशास्त्र के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति की विवाह रेखा नीचे की ओर मुड़ती हुई दिखेती है, तो इसको रिश्तों में दूरी की ओर इशारा करता है। इससे साथी के प्रति ज्यादा से ज्यादा संवेदशील और प्यार करने वाला होना चाहिए।
स्टार का निशान
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक विवाह रेखा पर अगर कोई स्टार का निशान है, तो इसको शुभ नहीं माना जाता है। यह निशान अचानक से रिश्तों में तनाव लाता है। इस दौरान समझदारी से निर्णय लेना चाहिए।
अन्य न्यूज़













