Vastu Tips For Money: धन-समृद्धि और खुशहाली के लिए आजमाएं ये वास्तु टिप्स, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

Vastu Tips For Money
Creative Commons licenses

कई बार ज्यादा मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति को मनचाही सफलता नहीं मिलती है। हांलाकि वास्तु के मुताबिक घर में दोष होने के कारण भी व्यक्ति को धन और समृद्धि नहीं मिल पाती है। वास्तु के इन उपायों को करने में मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

आज के समय में पैसा हम सभी के जीवन का सबसे ज्यादा जरूरी हिस्सा बन चुका है। धन को पाने के लिए व्यक्ति दिन-रात कड़ी मेहनत करता है। लेकिन कई बार ज्यादा मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति को मनचाही सफलता नहीं मिलती है।

हांलाकि वास्तु के मुताबिक घर में दोष होने के कारण भी व्यक्ति को धन और समृद्धि नहीं मिल पाती है। ऐसे में आज हम आपको वास्तु के कुछ आसान उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आपके घर में धन और समृद्धि का आगमन होगा।

इसे भी पढ़ें: Chinese Astrology: चीनी ज्योतिष की राशियां 12 पशुओं का करती हैं प्रतिनिधित्व, जन्म के साल से जानें भविष्य

धन-समृद्धि के लिए वास्तु उपाय

घर के मुख्य प्रवेश द्वार में मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत होने के साथ ही आध्यात्मिक माहौल होना चाहिए। साथ ही दरवाज़ों में कोई दरार और दरवाजे में लगे ताले ठीक से काम करते हों। वास्तु धन-बचत सलाह में सामने के गेट पर पौधे, नेमप्लेट और विंड चाइम्स लगाएं।

घर के दक्षिण पूर्व दिशा में तांबे का स्वास्तिक रखना चाहिए। यह पैसों और समृद्धि के प्रवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करने के साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा।

वास्तु के अनुसार, उत्तर, पश्चिम या दक्षिण पूर्व दिशाओं में कोई स्क्रैप या कूड़ेदान आदि को नहीं रखना चाहिए। स्क्रैप या कूड़ेदान को इस दिशा में रखने से वास्तु दोष लगता है। जिसके कारण हमारे जीवन में कई तरह की समस्याएं और वित्तीय परेशानियां आने लगती हैं।

रसोई, बाथरूम या अन्य स्थानों से पानी का रिसाव नहीं होना चाहिए। इन जगहों पर पानी के रिसाव को अनदेखा ना करें। क्योंकि यह भी वित्तीय नुकसान का कारण बन सकता है।

घर के माहौल को अधिक खुशहाल बनाने के लिए पौधे रखना भी एक शानदार तरीका है। वास्तु शास्त्र में विभिन्न पौधों का अलग-अलग महत्व होता है। कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जो घर में धन और समृद्धि को लाते हैं। इन पौधों में बांस का पौधा, रबर का पौधा और मनी प्लांट का पौधा शामिल है। इन पौधों को घर में लगाने से उनकी स्थिति और अभिविन्यास पर ध्यान देना ज़रूरी है।

पेंटिंग्स घरों को आशावादी और खूबसूरत बनाने का काम करती है। वास्तु शास्त्र में धन और प्रचुरता को बढ़ाने के लिए घरों में विशिष्ट प्रकार की पेंटिंग लगाने की सलाह दी जाती है। घरों में सात घोड़े की पेंटिंग धन को आकर्षित करने का काम करती है।

बहुत सारे लोगों की आदत होती है कि रात को खाना खाने के बाद रसोई घर में जूठे बर्तन ऐसे ही छोड़ देते हैं। लेकिन वास्तु में ऐसा करना अशुभ माना जाता है। बताया जाता है कि जो लोग रात के समय जूठे बर्तन रसोई में छोड़ देते हैं। वहां पर मां लक्ष्मी कभी वास नहीं करती हैं। इसलिए जूठे बर्तन धोकर रखें।

अगर लाख कोशिशों के बाद भी आपके घर में पैसे नहीं टिकते और आर्थिक तंगी बनी रहती है। तो घर के मंदिर में धन की देवी लक्ष्मी और कुबेर देव की मूर्ति स्थापित करें। फिर रोजाना मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा करें। इससे धन-समृद्धि की कमी नहीं होती है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़