शुक्र के मार्गी होने से इन 4 राशियों को मिलेगी नई नौकरी और पदोन्नति, व्यापार में होगा मुनाफा

14 नवंबर 2026 को शुक्र ग्रह मार्गी होने जा रहे हैं, जिसका सकारात्मक प्रभाव मेष, कन्या, तुला और कुंभ राशि पर पड़ेगा। इस बदलाव से इन राशियों के जातकों को करियर और व्यापार में नए अवसर तथा आर्थिक तरक्की मिलेगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में पदोन्नति और आय में वृद्धि से इनकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी।
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व माना जाता है। 14 नवंबर 2026 को शुक्र अपनी वक्री अवस्था समाप्त करके मार्गी होने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुक्र भौतिक सुख-सुविधा, वैभव, प्रेम, दांपत्य जीवन और आर्थिक समृद्धि का प्रतिनिधि ग्रह माना गया है।
ऐसे में शुक्र के मार्गी होने से कई राशियों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। मेष, कन्या, तुला और कुंभ राशि के जातकों को काफी फायदे मिल सकते हैं। शुक्र के मार्गी होने से इन राशियों के जातकों को काफी लाभ मिलने वाला है। आइए आपको बताते हैं इन चार राशियों का क्या-क्या फायदा होने वाला है।
शुक्र के मार्गी होने से इन 4 राशियों को मिलेगा लाभ
मेष राशि
शुक्र मार्गी होने से मेष राशि के जातकों को आर्थिक तौर पर राहत मिलने वाली है। नौकरी करने वालों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा और कार्यक्षेत्र में उनके द्वारा किए गए प्रयासों से पहचान मिलेगी। व्यापार में साझेदारी करने वाले लोगों के लिए लाभ कमाने के नए अवसर प्राप्त होने वाले हैं। इस दौरान परिवार में सुखद वातावरण प्राप्त होगा। आय के स्रोतों में बढ़ोतरी होने वाली है। धन संचय करने की संभावनाएं भी मजबूती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को करियर और आर्थिक जीवन में नई संभावनाएं पैदा कर सकता है। वर्कप्लेस पर आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती हैं। कहीं फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। लंबे समय से प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। बिजनेस के लिए नए व्यावसायिक संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। पहले से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और परिवार की आवश्यकताओं और इच्छाओं को पूरा करना आसान हो सकता है।
तुला राशि
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है। इसलिए उनकी चाल में बदलाव इस राशि के जातकों के लिए विशेष महत्व है। इस दौरान लोगों को कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिलेगा। नई नौकरी की तलाश करने वाले, उन्हें मनपंसद अवसर मिल सकता है। बिजनेस में मुनाफ की संभावनाएं बढ़ेगी और आय के नए साधन विकसित हो सकते हैं। वहीं, इस अवधि में आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र की सीधी चाल करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग नौकरी कर हैं, उन्हें पदोन्नति मिलने या कामकाज में नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। बिजनेस संबंधित लोगों को किसी बड़े सौदे से अच्छा लाभ मिल सकता है। आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते भी सामने आएंगे। आपके किए गए निवेश के जरिए अच्छे परिणाम मिलेंगे। लेकिन सभी पहलुओं तरह से चेक कर लें। जल्दबाजी में लिया गया आर्थिक निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है।
अन्य न्यूज़













