Zodiac Compatibility: कर्क और कन्या राशि के रिश्तों के बारे में क्या कहते हैं टैरो कार्ड, जानिए कैसी रहेगी इनकी कम्पैटिबिलिटी

Zodiac Compatibility
Creative Commons licenses

आज इस आर्टिकल में हम आपको कन्या और कर्क राशि के आपसी रिश्तों की अनुकूलता के बारे में बताने जा रहे हैं। माना जाता है कि राशियों के बीच की अनुकूलता उनके राशि स्वामी के ग्रह पर निर्भर करती है।

सभी 12 राशियां दूसरी राशियों के साथ किसी ना किसी तरह का रिश्ता साझा करते हैं। कई बार लोग एक-दूसरे के विपरीत स्वभाव के होते हैं, तो कई बार अनुकूलता मिलती है। माना जाता है कि राशियों के बीच की अनुकूलता उनके राशि स्वामी के ग्रह पर निर्भर करती है। ऐसे में आप भी अपनी राशि का दूसरी राशि साथ कॉम्पैटेबिलिटी के बारे में जान सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कन्या और कर्क राशि के आपसी रिश्तों की अनुकूलता के बारे में बताने जा रहे हैं। 

कन्या राशि के जातकों का स्वभाव

बता दें कि इस राशि के जातक मिलनसार, आत्म-केंद्रित, बौद्धिक और चतुर होते हैं। लेकिन कभी-कभी इस राशि के लोग अतार्किक कार्य करते हैं। ऐसे लोग तब सबसे ज्यादा खुश होते हैं, जब वह बिना किसी जिम्मेदारी के अकेले होते हैं। वहीं सितंबर माह में जन्मी कन्या अगस्त माह में जन्मी कन्या की तुलना में अधिक व्यवहारिक होती है। उन्हें किसी रिश्ते में अपने प्रभुत्वशाली और स्वतंत्र स्वभाव की वजह से परेशानी या समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अपने पेरेंट्स और भाई-बहनों के साथ उनका रिश्ता अच्छा होता है। इस राशि के जातक दोस्ती में भी अपना फायदा सबसे पहले देखते हैं।

इसे भी पढ़ें: Astro Tips: बरगद के पेड़ के इन उपायों से पूरी होगी नौकरी की चाहत, आप भी आजमाकर देखें

कन्या और कर्क की मित्र के रूप में अनुकूलता

कन्या और कर्क राशि के जातकों के स्वभाव में औसत अनुकूलता है। यह दोनों सिर्फ टाइम पास के लिए दोस्त हो सकते हैं। एक आकस्मिक दोस्ती से अधिक वह दोनों कुछ भी उम्मीद नहीं करेंगे। इस दोस्ती को कायम रखने के लिए वह ज्यादा नहीं सोचेंगे। मित्र के रूप में दोनों ही एक-दूसरे पर मुश्किल से भरोसा कर पाते हैं।

पार्टनर के रूप में अनुकूलता

कन्या और कर्क राशि के जातकों की साझेदार के रूप में की औसत अनुकूलता है। वह दोनों शादी कर सकते हैं और यह शादी लंबे समय तक टिकेगी। आर्थिक रूप से वह एक-दूसरे का समर्थन भी करेंगे। कन्या राशि के जातकों को कर्क राशि से ज्यादा लगाव नहीं होता और कर्क राशि के जातक को कन्या राशि से ज्यादा लगाव नहीं होगा। कुल मिलाकर यह एक औसत रिश्ता है, जो अधिकतर समय उबाऊ होगा।

माता-पिता और बच्चे के रूप में

कन्या और कर्क राशि में माता-पिता और बच्चों के रूप में अच्छी अनुकूलता रहेगी। कन्या राशि के माता-पिता कर्क राशि के बच्चे को पर्याप्त समर्थन और ध्यान देंगे। लेकिन कर्क राशि के पेरेंट्स कन्या राशि के बच्चों के लिए अधिक करेंगे। इस तरह माता-पिता और बच्चे दोनों एक दूसरे का समर्थन करेंगे।

बॉस और एम्प्लॉई के रूप में

कन्या राशि की कर्क राशि के साथ पेशेवर ढांचे में बॉस और कर्मचारी के रूप में अच्छी अनुकूलता है। दोनों ही राशि के जातक काम के प्रति अधिक समर्पित होते हैं और अच्छी टीम बनते हैं। मनचाहा परिणाम पाने के लिए वह दोनों ही प्रयास करेंगे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़