10 साल के बच्चे के मुंह में थे 50 दांत, डॉक्टरों ने 30 उखाड़कर दिया नया जीवनदान, ढाई घंटे चला ऑपरेशन

mouth surgery
रेनू तिवारी । Mar 1 2022 6:16PM

इंदौर में अनोखे मामले में 10 वर्षीय बालक के मुंह में 50 दांत पाए गए और सर्जनों ने उसके मुंह से 30 बेडौल दांत निकालकर उसे इस दुर्लभ विकृति से मुक्ति दिलाई है। निजी क्षेत्र के मॉडर्न डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के सर्जन डॉ. सचिन ठाकुर ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कहते है डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं। कई मायनों में यह बात एक दम सही साबित होती दिखायी पड़ती है। मध्य प्रदेश के इंदौर से ऐस हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक 10 साल के बच्चे के मुंह के अंदर 50 दांत थे। बच्चे का इसकी वजह से काफी तकलीफ भी हो रही था। अब इस तरह की सर्जरी डॉक्टर्स के लिए भी एक नया अनुभव था लेकिन उन्होंने इसे बखूबी अंजाम दिया और सर्जरी को 2 घंटे में पूरा किया। 

इसे भी पढ़ें: आशुतोष राणा ने महाशिवरात्रि अपनी आवाज में रिलीज किया शिव तांडव स्तोत्र, कुछ ही घंटों में हुआ वायरल

 10 साल के बच्चे के मुंह में 50 दांत

इंदौर में अनोखे मामले में 10 वर्षीय बालक के मुंह में 50 दांत पाए गए और सर्जनों ने उसके मुंह से 30 बेडौल दांत निकालकर उसे इस दुर्लभ विकृति से मुक्ति दिलाई है। निजी क्षेत्र के मॉडर्न डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के सर्जन डॉ. सचिन ठाकुर ने सोमवार को यह जानकारी दी। ठाकुर ने बताया, दांतों में लम्बे समय से सूजन और दर्द की शिकायत के चलते 10 साल के बालक को हमारे अस्पताल लाया गया था। एक्स-रे में पता चला कि एक दुर्लभ विकृति के चलते उसके मुंह में कुल 50 दांत हैं।’’

इसे भी पढ़ें: कोई माफ नहीं करेगा, ना कोई भूलेगा, EU संसद में जेलेंस्की का भावुक संबोधन, सभी सदस्य देशों ने खड़े होकर बजाई तालियां

2 घंटे में डॉक्टर्स ने की सर्जरी

उन्होंने बताया कि चिकित्सीय में ‘‘ओडोन्टोमा’’ कही जाने वाली यह विकृति एक लाख में से एक-दो लोगों में पाई जाती है और समय रहते दूर नहीं किए जाने पर मरीज के लिए गंभीर साबित हो सकती है। उन्होंने बताया कि सर्जनों के तीन सदस्यीय दल ने करीब ढाई घंटे के हालिया ऑपरेशन के दौरान बालक के दूध के दांतों के नीचे बने वे 30 बेडौल दांत निकाल दिए जो उसके स्वस्थ दांतों के विकास में बाधा बन रहे थे। ठाकुर ने बताया, ‘‘ऑपरेशन के बाद बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हालांकि, हम उसकी हालत पर नजर रख रहे हैं। हमें उम्मीद है कि 18 साल की उम्र तक उसके मुंह में पूरे 32 स्वस्थ दांत आ जाएंगे।

निजी मॉडर्न डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के सचिन ठाकुर ने कहा कि लड़के ने दांतों में पुरानी सूजन और दर्द की शिकायत की थी और एक जांच से पता चला कि ओडोन्टोमा के कारण उसके मुंह में 50 दांत थे। एक लाख की आबादी में ऐसे सिर्फ एक या दो मामले पाए जाते हैं। अगर समय पर इलाज नहीं किया गया तो समस्या जटिल हो सकती है। तीन सदस्यीय टीम ने ढाई घंटे में की गई सर्जरी में लड़के के 30 दांत निकाले। वह 18 साल की उम्र तक 30 दांत फिर से हासिल कर लेगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़