मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन! 11 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

militants
ANI
रेनू तिवारी । Sep 17 2025 12:39PM

सुरक्षा बलों ने मणिपुर के तीन जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के 11 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तारियां मंगलवार को थौबल, बिष्णुपुर और इंफाल पूर्वी जिलों से की गईं।

सुरक्षा बलों ने मणिपुर के तीन जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के 11 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तारियां मंगलवार को थौबल, बिष्णुपुर और इंफाल पूर्वी जिलों से की गईं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों में कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के छह सक्रिय कार्यकर्ता, यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (कोइरेंग) के दो सदस्य, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के दो कार्यकर्ता और कांगलेई यावोल कन्ना लूप (सोरेपा) का एक सदस्य शामिल है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार आतंकवादियों के पास से राइफलें, 382 राउंड कारतूस और अन्य हथियार भी बरामद किए हैं। आगे की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें: प्रशांत किशोर का तीखा वार: मोदी, राहुल, तेजस्वी 'एक्सपायरी दवा', नहीं खत्म कर सकते भ्रष्टाचार-बेरोजगारी

इससे पहले एक और घटना में मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले में तीन लोगों को स्थानीय व्यापारियों से जबरन वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन नेशनल रिवोल्यूशनरी फ्रंट ऑफ मणिपुर के सदस्य निंगथौजम यंबा सिंह (44) को केराओ बित्रा स्थित उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि बाद में उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें: अगली पीढ़ी का GST, आम आदमी के लिए तोहफा! वित्त मंत्री सीतारमण बोलीं, 2 लाख करोड़ से बढ़ेगी खरीदारी

पुलिस ने बताया कि उनके पास से एक .32 पिस्तौल और एक भरी हुई मैगजीन बरामद की गई। इस बीच पुलिस शस्त्रागार से लूटे गए पांच हथियार सोमवार को कोंगबा मारू हिल और उसके आसपास के इलाकों से बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि इनमें एक ‘मैगजीन’ सहित एक ‘इंसास राइफल’, एक ‘मैगजीन’ सहित एक 9 एमएम पिस्तौल, दो .303 राइफलें और एक ‘सिंगल बैरल’ बंदूक शामिल है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़