हरियाणा विधानसभा के संक्षिप्त मॉनसून सत्र के दौरान 12 विधेयक पारित

विधानसभा में अधिकतर विधेयक उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला तथा स्वास्थ्य एवं स्थानीय शहरी निकाय मंत्री अनिल विज ने पेश किया। सभी विधेयक सदन में रखे जाने के एक घंटे बाद ही पारित हो गये।
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में बुधवार को एक दिवसीय मॉनसून सत्र के दौरान 12 विधेयक पारित किये गये। कोरोना वायरस महामारी के कारण विधानसभा के सत्र में कटौती की गयी। प्रदेश में हाल ही में कोविड—19 के मामलों में जबरदस्त उछाल आया है। मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और दो मंत्रियों समेत कुल आठ विधायक सत्र शुरू होने से पहले कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।
विधानसभा में अधिकतर विधेयक उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला तथा स्वास्थ्य एवं स्थानीय शहरी निकाय मंत्री अनिल विज ने पेश किया। सभी विधेयक सदन में रखे जाने के एक घंटे बाद ही पारित हो गये। सदन की अध्यक्षता विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा ने अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की अनुपस्थिति में की। जो विधेयक पारित हुये उनमें हरियाणा ग्रामीण विकास (संशोधन) विधेयक, 2020 भी शामिल है।हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में पारित हुए विधेयक pic.twitter.com/Job021JwHd
— CMO Haryana (@cmohry) August 26, 2020
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
नोट:कोरोना वायरस से भारत की लड़ाई में हम पूर्ण रूप से सहभागी हैं। इस कठिन समय में अपनी जिम्मेदारी का पूर्णतः पालन करते हुए हमारा हरसंभव प्रयास है कि तथ्यों पर आधारित खबरें ही प्रकाशित हों। हम स्व-अनुशासन में भी हैं और सरकार की ओर से जारी सभी नियमों का पालन भी हमारी पहली प्राथमिकता है।
