देश में अब तक 12 करोड़ से अधिक लोगों को नहीं लगी है कोरोना टीके की दूसरी खुराक!

12 crore people in the country have not received the second dose of vaccine
निधि अविनाश । Nov 12 2021 5:55PM

केंद्रीय मंत्री ने यह निर्देश सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों को हर घर दस्तक अभियान के तहत दिया है। देश में हर वयस्क को टीके की पहली खुराक मिले इसके लिए हर घर दस्तक अभियान की शुरूआत की गई है जिससे देश में कोई भी घर, कोई भी नागरिक टीकाकरण से वंचित न रह सके।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को कहा कि, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक साथ जुट होकर काम करना चाहिए ताकि कोरोना महामारी से लड़ाई को अंतिम चरण में ले जाया जाए।

एक खबर के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री ने यह निर्देश सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों को हर घर दस्तक अभियान के तहत दिया है। देश में हर वयस्क को टीके की पहली खुराक मिले इसके लिए हर घर दस्तक अभियान की शुरूआत की गई है जिससे देश में कोई भी घर, कोई भी नागरिक टीकाकरण से वंचित न रह सके। 

मनसुख मंडाविया ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ एक वर्चुअल वार्ता की थी जिसमें उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि, देश में 12 करोड़ से अधिक लोगों को अभी टीके की दूसरी खुराक भी नहीं मिली है। मंडाविया ने कहा कि, कोरोना के खिलाफ टीकाकरण सबसे ज्यादा प्रभावी होंगे और बिना किसी ढिलाई के इसे पूरी तरह से समाप्त करना है। बता दें कि, 79 फीसदी वयस्क आबादी को कोरोना रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है और 38 फीसदी ने दोनों खुराकें मिल गई है। उन्होंने आगे कहा कि सिंगापुर, ब्रिटेन, रूस, चीन जैसे देशों में 80 फीसदी से ज्यादा टीकाकरण के बावजूद मामले बढ़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के नए मामलों से परेशान हुआ चीन, मॉल और रिहायशी इलाके किए बंद

'हर घर दस्तक' अभियान के साथ, केंद्र पहली खुराक और दूसरी खुराक के लिए  COVID-19 टीकाकरण को पूरा करने का लक्ष्य बना रहा है। इसे 2 नवंबर को धनवंतरी दिवस के अवसर पर लॉन्च किया गया था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 110.23 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक मुफ्त चैनल के माध्यम से 1,20,08,58,170 वैक्सीन खुराक प्रदान की हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़