नोएडा में कोविड-19 से 136 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए, पृथक-वास में रखा गया

up police

गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 से 136 पुलिसकर्मी संक्रमित हो गए है।पुलिस उपायुक्त ने बताया कि संक्रमित पुलिसकर्मियों का उपचार चल रहा है, तथा उनकी स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों के हालत में काफी सुधार है।

नोएडा (उप्र)। गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 से 136 पुलिसकर्मी संक्रमित हो गए हैं जिनमें कई अधिकारी, निरीक्षक, उप- निरीक्षक तथा कांस्टेबल एवं हेड कांस्टेबल शामिल हैं। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/ लाइन मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि ये कर्मी सहायक पुलिस आयुक्त अंकिता शर्मा, कई थानाध्यक्ष, कई पुलिस निरीक्षक, उप- निरीक्षक, कांस्टेबल एवं हेड कांस्टेबल हैं।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ममता पर लगाया वैक्सीन को लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप

उन्होंने बताया कि इनके संपर्क में आए कुछ पुलिसकर्मियों को पृथक-वास में रखा गया है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि संक्रमित पुलिसकर्मियों का उपचार चल रहा है, तथा उनकी स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों के हालत में काफी सुधार है। उन्हें समय पर उचित इलाज मिलने की वजह से पुलिसकर्मी जल्दी स्वस्थ हो रहे हैं। कोविड-19 के संक्रमण की वजह से विगत वर्ष दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़