MP में कोरोना का कहर जारी, अब तक कुल 440 मामले, भोपाल में ताजा 14 केस

coronavirus

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इन नए मरीजों की जांच रिपोर्ट शुक्रवार सुबह आई। इन नए मरीजों से जुड़े लोगों को पृथक किया जा रहा है और स्थानों को सील करने का काम शुरू कर दिया गया है।

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को दो महिला डॉक्टरों सहित कोरोना वायरस के 14 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 के मामलों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 440 हो गई। प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इन नए मरीजों की जांच रिपोर्ट शुक्रवार सुबह आई। इन नए मरीजों से जुड़े लोगों को पृथक किया जा रहा है और स्थानों को सील करने का काम शुरू कर दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: भारत कोविड-19 से निपटने में अपने मित्रों की हरसंभव मदद करने के लिए तैयार: PM मोदी 

उन्होंने बताया कि दोनों पीड़ित महिला डॉक्टर शहर के प्रमुख सरकारी अस्पताल में काम करती हैं और कोविड-19 के जांच दल में शामिल थीं। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि भोपाल के इन 14 नए मरीजों को मिलाकर प्रदेश में वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 440 हो गयी है।

इसे भी देखें : Maharashtra समेत 7 राज्यों में Corona बेलगाम, केंद्र लाया 15000 करोड़ का पैकेज 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़