महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने दावा, भाजपा के 14-15 विधायक हमारे संपर्क में

14-to-15-bjp-mlas-in-touch-with-us-says-maharashtra-minister
[email protected] । Mar 5 2020 12:59PM

महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने दावा किया कि राज्य से भाजपा के 14-15 विधायक महाराष्ट्र विकासअघाडी के संपर्क में हैं लेकिन सत्तारूढ़ गठबंधन विपक्षी नेताओं के ‘शिकार’ की गलती नहीं करना चाहते हैं। मध्य-प्रदेश की कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए भाजपा पर ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाने का आरोप लगाया है जिसके बाद पाटिल ने यह टिप्पणी की है।

मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने दावा किया कि राज्य से भाजपा के 14-15 विधायक महाराष्ट्र विकास अघाडी के संपर्क में हैं, लेकिन सत्तारूढ़ गठबंधन विपक्षी नेताओं के ‘शिकार’ की गलती नहीं करना चाहते हैं। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए भाजपा पर ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाने का आरोप लगाया है जिसके बाद पाटिल ने यह टिप्पणी की है। महाराष्ट्र राकांपा प्रमुख पाटिल ने भी भाजपा पर सत्ता के लिए उतावला होने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस से अधिक चिंताजनक है भाजपा का व्यवहार, चव्हाण बोले- हम ढूंढ रहे एंटीबायोटिक

पाटिल ने बुधवार को यहां राज्य विधानमंडल परिसर के बाहर पत्रकारों से कहा, “ विपक्षी पार्टी के 14-15 विधायक हमारे संपर्क में हैं। यहां तक कि आज भी संपर्क में हैं। हमें उनके काम करने होंगे क्योंकि हमारे उनसे अच्छे सबंध हैं। हम उनकी मानसिकता समझते हैं।” उन्होंने कहा, “ फिर भी, यह सही नहीं है कि हम उनका शिकार करें... हमारी इच्छा गलती करने की नहीं हैं। हमारी तवज्जो इस बात पर है कि सरकार चले।”

इसे भी पढ़ें: अदालतें किसी एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश नहीं दे सकती: अजित पवार

गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन उद्धव ‍ठाकरे नीत शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा से संबंध तोड़ लिये थे, जिस वजह से महाराष्ट्र में भाजपा सरकार नहीं बना सकी थी।

इसे भी देखें: एमपी में कांग्रेस विधायकों की हार्स ट्रेंडिंग

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़