ठाणे में आठ महीने तक 15 साल की किशोरी के साथ दरिंदे करते रहे सामूहिक दुष्कर्म, अभी तक 26 लोग गिरफ्तार

15-year-old girl gang-raped
रेनू तिवारी । Sep 23 2021 6:10PM

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पिछले आठ महीनों में 15 वर्षीय किशोरी से अलग-अलग स्थानों पर कथित तौर पर कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस संबंध में अभी तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया है तथा दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है।

ठाणे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि पिछले आठ महीनों में महाराष्ट्र के ठाणे जिले में विभिन्न स्थानों पर एक 15 वर्षीय लड़की के साथ कई बार सामूहिक बलात्कार किया गया और पुलिस ने अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया है और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। 

 महाराष्ट्र के ठाणे में 15 साल की मासूम के साथ दरिंदगी

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पिछले आठ महीनों में 15 वर्षीय किशोरी से अलग-अलग स्थानों पर कथित तौर पर कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस संबंध में अभी तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया है तथा दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि लड़की की शिकायत पर कल्याण के डोम्बिवली में मनपाडा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 376 (एन) (बार-बार दुष्कर्म), 376 (डी) (सामूहिक दुष्कर्म), 376 (3) (16 साल की आयु तक की लड़की से दुष्कर्म) और बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत 33 आरोपियों के खिलाफ बुधवार को एक मामला दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: किसान आंदोलन को लेकर बोले केंद्रीय मंत्री, कहा - जो आंदोलन पर बैठे है, वे बता दे कि खत्म कब करेंगे

 33 आरोपियों में से 26 गिरफ्तार 

पत्रकारों से बातचीत में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र) दत्तात्रेय कराले ने बताया कि ये अपराध इस वर्ष 29 जनवरी से 22 सितंबर के बीच अंजाम दिए गए। उन्होंने बताया, ‘‘यह सब तब शुरू हुआ जब लड़की के प्रेमी ने जनवरी में उससे दुष्कर्म किया और घटना की वीडियो बना ली। उसने वीडियो को लेकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बाद में उसके दोस्तों तथा साथियों ने डोम्बिवली, बदलापुर, मुर्बाद और रबाले समेत अलग-अलग स्थानों पर कम से कम चार से पांच बार उससे दुष्कर्म किया।’’

इसे भी पढ़ें: किसान आंदोलन को लेकर बोले केंद्रीय मंत्री, कहा - जो आंदोलन पर बैठे है, वे बता दे कि खत्म कब करेंगे

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एसीपी सोनाली धोले के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। कराले ने बताया, ‘‘पीड़िता ने 33 लोगों के नाम बताए हैं। उनमें से 24 को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो नाबालिगों को भी इस संबंध में पकड़ा गया है। लड़की की हालत स्थिर बतायी जा रही है।’’ उन्होंने बताया कि अपराध में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़