मध्य प्रदेश के धार में शादी समारोह में विषाक्त भोजन से कई लोग बीमार, 20 अस्पताल में भर्ती

wedding ceremony
Prabhasakshi

मध्य प्रदेश के धार जिले में एक विवाह समारोह में संदिग्ध विषाक्त भोजन खाने से कई लोग बीमार हो गए और उनमें से कम से कम 20 लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में एक विवाह समारोह में संदिग्ध विषाक्त भोजन खाने से कई लोग बीमार हो गए और उनमें से कम से कम 20 लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अनुविभागीय चिकित्सा अधिकारी ब्रम्हराज कौशल ने कहा, ‘‘धार के धामनोद में शुक्रवार रात एक विवाह समारोह में खाना खाने के बाद कई लोगों ने उल्टी की शिकायत की।’’

इसे भी पढ़ें: 'दिल्ली में भ्रष्टाचार का नया मॉडल', अनुराग ठाकुर का आरोप- लालू ने चारा खाया, केजरीवाल ने मजदूरी खाई

उन्होंने कहा कि इनमें से 20 लोगों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उन्होंने कहा कि यह विषाक्त भोजन का मामला है। कौशल ने कहा कि सभी पीड़ितों की हालत खतरे से बाहर है और उनका उपचार चल रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़