त्रिपुरा में कोरोना वायरस के 217 नये मामले, एक और मौत
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Oct 13 2020 3:12PM
उन्होंने बताया कि राज्य में एक व्यक्ति के संक्रमण के कारण मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 314 हो गई। अधिकारी ने बताया कि 314 में से 170 मौतें पश्चिम त्रिपुरा जिले में हुई है।
अगरतला। त्रिपुरा में मंगलवार को 217 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर 28,678 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में एक व्यक्ति के संक्रमण के कारण मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 314 हो गई। अधिकारी ने बताया कि 314 में से 170 मौतें पश्चिम त्रिपुरा जिले में हुई है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को जी बी पंत अस्पताल से 220 लोगों को छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद ठीक हुये मरीजों की कुल संख्या 24,600 पहुंच गई। त्रिपुरा में वर्तमान में 3,741 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 23 रोगी अन्य राज्यों में चले गए हैं। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर राज्य में अब तक कोविड-19 के लिए 41,898 नमूनों की जांच हुई है।#COVID19 ১৩ অক্টোবর, ২০২০ সকাল ৮. টা পর্যন্ত ত্রিপুরায় কোভিড-১৯ এর পরিসংখ্যান:#CoronawatchIndia#IndiaFightsCorona@PIB_India
— PIB in Tripura (@PIBAgartala) October 13, 2020
@MoHFW_INDIA
@PIB_Guwahati
@tripura_cmo
https://t.co/Q9oYAbe0ts pic.twitter.com/j4wMneRbPK
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़