गुजरात के करीब 2,500 छात्र यूक्रेन में फंसे, शिक्षा मंत्री जीतू वाघानी ने दी जानकारी

gujrat

गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वाघानी ने कहा कि, गुजरात के करीब 2500 छात्र यूक्रेन में फंसे हुए है।विपक्षी दल कांग्रेस ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेत‍ृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए उस पर निष्क्रिय होने और छात्रों तथा अन्य भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकालने में देरी करने का आरोप लगाया।

अहमदाबाद। रूस के सैन्य अभियान के बीच गुजरात के करीब 2,500 छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वाघानी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जीतू वाघानी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल यूक्रेन में फंसे हुए राज्य के छात्रों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार के लगातार संपर्क में हैं।

इसे भी पढ़ें: UP Election 2022 । अमेठी पहुंचे राहुल और प्रियंका, मोदी सरकार पर जमकर साधा निशाना

विपक्षी दल कांग्रेस ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेत‍ृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए उस पर निष्क्रिय होने और छात्रों तथा अन्य भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकालने में देरी करने का आरोप लगाया। हालांकि सत्तारूढ़ भाजपा ने कहा है कि केंद्र सरकार गुजरात के छात्रों सहित अन्य भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़