गढ़चिरौली एनकाउंटर: महाराष्ट्र पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 26 नक्सली ढेर, 12 घंटे तक चला ऑपरेशन

Naxal
प्रतिरूप फोटो

अधिकारियों ने बताया कि सुबह मर्दिनटोला गांव के पास एनकाउंटर शुरू हुआ जब नक्सलियों ने पुलिस के एक तलाशी दल पर गोलीबारी की। इसमें 4 पुलिसकर्मियों जख्मी हो गए थे। जिन्हें उपचार के लिए हेलीकाप्टर से नागपुर ले जाया गया। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 यूनिट के साथ एनकाउटंर में 26 नक्सलियों का सफाया कर दिया गया।

मुंबई। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस ने गढ़चिरौली जिले के जंगलों में शनिवार को 26 नक्सलियों को मार गिराया। इस दौरान 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक धनोरा तहसील के ग्यारहबत्ती के जंगल में एनकाउटंर हुआ, जहां से शुरुआत में 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई थी और शाम होते-होते मृतकों की संख्या में इजाफा हो गया। 

इसे भी पढ़ें: मणिपुर हमले को लेकर बोले राहुल गांधी: राष्ट्र की सुरक्षा करने में असमर्थ है मोदी सरकार

अधिकारियों ने बताया कि सुबह मर्दिनटोला गांव के पास एनकाउंटर शुरू हुआ जब नक्सलियों ने पुलिस के एक तलाशी दल पर गोलीबारी की। इसमें 4 पुलिसकर्मियों जख्मी हो गए थे। जिन्हें उपचार के लिए हेलीकाप्टर से नागपुर ले जाया गया। दरअसल, पुलिस की कमांडो टीम को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि कुछ नक्सली छत्तीसगढ़ के जंगलों से गढ़चिरौली जाने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में दो नक्सली समर्थक गिरफ्तार, 13 वॉकी टॉकी सेट और दो मोटरसाइकिल बरामद 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गढ़चिरौली के एसपी अंकित गोयल ने बताया कि ग्यारापट्टी के जंगलों में आज महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 यूनिट के साथ एनकाउटंर में 26 नक्सलियों का सफाया कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र पुलिस का ऑपरेशन 12 घंटे से भी ज्यादा समय तक चला है। जिसमें उन्हें सफलता हासिल हुई है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़