हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 26 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 274 पहुंची

himachal

हिमाचल प्रदेश में अब 198 लोगों का इलाज चल रहा है और 70 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं, जबकि छह लोगों की मौत हो चुकी है। कुल 26 नए मामलों में से 15 हमीरपुर से, सात बिलासपुर, तीन कांगड़ा और एक ऊना से हैं।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में  26 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या 274 पहुंच गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव आर डी धीमान ने कहा कि दिन में कोविड-19 के तीन मरीज ठीक भी हुए है।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने दिया इस्तीफा

राज्य में अब 198 लोगों का इलाज चल रहा है और 70 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं, जबकि छह लोगों की मौत हो चुकी है। कुल 26 नए मामलों में से 15 हमीरपुर से, सात बिलासपुर, तीन कांगड़ा और एक ऊना से हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़