Uttar Pradesh: नोएडा पुलिस ने सात महीने में 930 लोगों को ढूंढ कर परिजनों को सौंपा

Noida Police
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। वहीं नोएडा के छपरौली गोल चक्कर के पास से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई आठ साल की बच्ची को पुलिस ने तलाश कर परिजनों को सौंप दिया।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने बीते सात महीने में गुमशुदा और अपहरण किए गए 930 लोगों की तलाश कर उन्हें परिजनों को सौंपा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि एक अक्टूबर 2023 से 30 अप्रैल 2024 तक गुमशुदा और अगवा किये लोगों की बरामदगी के लिए चलाए गए अभियान में 440 महिलाओं, 230 पुरुषों, 41 नाबालिग लड़कों व लड़कियों और 215 युवतियों को ढूंढ कर उन्हें घर वापस लाया गया। उन्होंने बताया कि ज्यादातर लोग परिवार के सदस्यों से नाराज होने के बाद घर छोड़कर चले गए थे।

अधिकारी ने बताया कि गुमशुदा और अगवा किये गये लोगों की सकुशल बरामदगी के लिए सभी थानों में टीम गठित की गयी है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए भी अलग से एक टीम गठित की गयी है और अपहरण के ज्यादातर मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। वहीं नोएडा के छपरौली गोल चक्कर के पास से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई आठ साल की बच्ची को पुलिस ने तलाश कर परिजनों को सौंप दिया।

एक्सप्रेसवे थाना प्रभारी सरिता मलिक ने बताया कि मंगलवार को आठ साल की एक बच्ची छपरौली गोल चक्कर के पास रोते हुए मिली, जो अपने घर का पता नहीं बता पा रही थी। उन्होंने बताया कि काफी प्रयास करने के बाद जगह-जगह स्थानीय लोगों से जानकारी कर बच्ची की मां के बारे में पता लगाया गया और बाद में उसे सौंप दिया गया। वहीं बच्ची की मां ने बताया कि उनकी बेटी रास्ता भटक गई थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़