झारखंड में कोविड-19 के 27 नए मामले, संक्रमण से एक और मरीज की मौत

covid-19

झारखंड में कोविड-19 के 27 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,47,200 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी। बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान बोकारो में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने से मृतक संख्या 5,129 हो गई है।

रांची। झारखंड में कोविड-19 के 27 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,47,200 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी। बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान बोकारो में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने से मृतक संख्या 5,129 हो गई है।

इसे भी पढ़ें: जद (यू) के सांसदों ने जाति आधारित गणना की मांग पर गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की

नए मामलों में पूर्वी सिंहभूम से छह, बोकारो और साहेबगंज से पांच-पांच मामले और चतरा, दुमका तथा रांची से दो-दो मामले हैं। गढ़वा, गोड्डा, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम से कोई मामला नहीं आया है।

इसे भी पढ़ें: मुलायम सिंह यादव से मिले लालू यादव, कहा- देश को समाजवाद की जरूरत

वर्तमान में 254 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 3,41,817 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 1.30 प्रतिशत है। स्वस्थ होने की दर 98.44 प्रतिशत है। अब तक कुल 1,17,09,022 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है। रविवार को 47,907 नमूनों की जांच हुई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़