राजस्थान की जेल का बुरा हाल, 290 बंदी मानसिक रोग और गंभीर रोगों से पीड़ित

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Mar 9 2022 2:41PM
राजस्थान की जेलों में 290 बंदी मानसिक रोग से पीड़ित है।राज्य के 30 कारागृहों में 290 बंदी मानसिक रोग से पीड़ित हैं।’’ सरकार के जवाब के अनुसार, राज्य की छह केन्द्रीय, 19 जिला जेलों और 31 उप कारागारों में 31 जनवरी 2022 तक क्षमता से अधिक बंदी निरुद्ध थे।
जयपुर। राजस्थान की विभिन्न जेलों में बंद 290 कैदी मानसिक रोग से पीड़ित हैं। राज्य सरकार की ओर से बुधवार को राज्य विधानसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में यह जानकारी दी गई।
इसे भी पढ़ें: जम्मू में जिला अदालत के बाहर विस्फोट, एक शख्स की मौत; सात घायल
इसके अनुसार, ‘‘राज्य की जेलों में निरुद्ध बंदियों में से मानसिक बीमारी व अन्य गंभीर असाध्य रोगों से पीड़ित बंदियों की संख्या 443 है। राज्य के 30 कारागृहों में 290 बंदी मानसिक रोग से पीड़ित हैं।’’ सरकार के जवाब के अनुसार, राज्य की छह केन्द्रीय, 19 जिला जेलों और 31 उप कारागारों में 31 जनवरी 2022 तक क्षमता से अधिक बंदी निरुद्ध थे।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़















