Maharashtra : नवी मुंबई में लोकसभा चुनाव के दौरान 4,000 पुलिसकर्मी बंदोबस्त ड्यूटी पर रहेंगे

Navi Mumbai Police
प्रतिरूप फोटो
ANI

नवी मुंबई पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाले ऐरोली और बेलापुर विधानसभा क्षेत्र ठाणे लोकसभा सीट का हिस्सा हैं। मुंबई की छह सीटों और ठाणे सहित महाराष्ट्र की 12 अन्य सीटों पर लोकसभाचुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा।

ठाणे। नवी मुंबई के आयुक्त मिलिंद भारंभे ने शुक्रवार को कहा कि क्षेत्र में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 3,500 से 4,000 पुलिसकर्मियों को बंदोबस्त ड्यूटी पर तैनात किया गया है। नवी मुंबई पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाले ऐरोली और बेलापुर विधानसभा क्षेत्र ठाणे लोकसभा सीट का हिस्सा हैं। मुंबई की छह सीटों और ठाणे सहित महाराष्ट्र की 12 अन्य सीटों पर लोकसभाचुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा। 

इसे भी पढ़ें: Swati Maliwal Case : बिभव कुमार राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष नहीं हुए पेश

भारंभे ने कहा कि व्यापक सुरक्षा उपाय किए गए हैं, जिसमें तैयारी बैठकें और सशस्त्र बटालियनों वाली छह कंपनियों का आगमन शामिल है। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अधिकारियों सहित लगभग 3500 से 4000 पुलिसकर्मियों की तैनाती बंदोबस्त ड्यूटी के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुलिस थाना क्षेत्र में कठोर अभियान चलाए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप अवैध हथियार, नशीले पदार्थ और प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई है। उन्होंने नागरिकों से बिना किसी डर के मतदान करने का आग्रह किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़