CJI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के बाहर प्रदर्शन कर रहे 55 लोग हिरासत में लिये गए

55-people-performing-outside-the-supreme-court-were-detained
[email protected] । May 7 2019 5:01PM

‘नो क्लीन चिट’’, ‘‘कानून के शासन का वर्चस्व बरकरार रखा जाए’’, ‘‘आप कितने भी उच्च स्तर पर हो, कानून आप से ऊपर है’’, के बैनर लिए कई महिला वकीलों और कार्यकर्ताओं ने उच्चतम न्यायालय के बाहर प्रदर्शन किया।

नयी दिल्ली। भारत के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले से निपटने के लिए अपनाई गई प्रक्रिया के खिलाफ यहां उच्चतम न्यायालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे 55 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। प्रदर्शनकारियों में अधिकतर महिला वकील और कार्यकर्ता थे। गोगोई को उच्चतम न्यायालय की आंतरिक जांच समिति से सोमवार को क्लीन चिट मिल गई थी। समिति ने क्लीन चिट देते हुये कहा कि उसे उनके खिलाफ आरोपों में कोई दम नजर नहीं आया।

इसे भी पढ़ें: यौन उत्पीड़न आरोप: CJI रंजन गोगोई जांच समिति के सामने हुए पेश

शीर्ष अदालत की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने प्रधान न्यायाधीश पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये थे। ‘‘नो क्लीन चिट’’, ‘‘कानून के शासन का वर्चस्व बरकरार रखा जाए’’, ‘‘आप कितने भी उच्च स्तर पर हो, कानून आप से ऊपर है’’, के बैनर लिए कई महिला वकीलों और कार्यकर्ताओं ने उच्चतम न्यायालय के बाहर प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें: CJI के खिलाफ आरोप: पूर्व महिला कर्मचारी आंतरिक जांच समिति के समक्ष पेश हुई

उन्होंने गोगोई को क्लीन चिट दिए जाने पर आपत्ति जताई। पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) मधुर वर्मा ने कहा, ‘‘इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनात थी। 52 महिला प्रदर्शनकारियों समेत तीन पुरुषों को हिरासत में लिया गया और मंदिर मार्ग पुलिस थाने ले जाया गया।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़