झारखंड में कोरोना संक्रमण के 583 नए मामले, अब तक 820 मरीजों ने तोड़ा अपना दम

Coronavirus

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के 94,952 संक्रमितों में से 87,240 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।

रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से आठ और लोगों की मौत हो गयी, जिसे मिलाकर राज्य में इस संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या 820 तक पहुंच गयी है जबकिसंक्रमण के 583 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 94,952 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की बृहस्पतिवार रात्रि को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। राज्य के 94,952 संक्रमितों में से 87240 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना से अब तक 3 लाख 21 हजार लोग संक्रमित, मृतकों की संख्या बढ़कर 5,924 हुई 

इसके अलावा 6,892 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। जबकि 820 अन्य की मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार को रांची और बोकारो में चार-चार कोविड-19 मरीजों की मौत शामिल है। पिछले 24 घंटे में कुल 23,399 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 583 संक्रमित पाये गये।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़