दिल्ली में कोरोना से अब तक 3 लाख 21 हजार लोग संक्रमित, मृतकों की संख्या बढ़कर 5,924 हुई

Coronavirus

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को संक्रमण के 3,324 नए मामले सामने आए थे। पिछले 24 घंटों में 55,891 नमूनों की जांच की गयी।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के कारण 26 लोगों की मौत हो गयी जिससे यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 5,924 हो गयी। वहीं, कोरोना वायरस के संक्रमण के 3,483 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3.21 लाख तक हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पिछले तीन दिनों में नए मामलों की संख्या लगातार 3,000 से अधिक रही है। बुधवार को संक्रमण के 3,324 नए मामले सामने आए थे। पिछले 24 घंटों में 55,891 नमूनों की जांच की गयी। 

इसे भी पढ़ें: Unlock 5 के 15वें दिन ठीक होने वालों की संख्या 64 लाख पार, PM ने की हालात की समीक्षा 

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार शहर में फिलहाल 22,605 मरीज इलाजरत हैं। दिल्ली में अब तक कुल 2,92,502 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। उन्हें या तो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या फिर वे शहर से जा चुके हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़