तमिलनाडु में कोरोना के 5967 नए मामले, 97 मरीजों की मौत
![तमिलनाडु में कोरोना तमिलनाडु में कोरोना](https://images.prabhasakshi.com/2020/8/2020_8$2020082509211143925_0_news_large_8.jpeg)
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Aug 25 2020 9:21AM
राज्य में संक्रमितों की संख्या 3,85,352 हो गयी है जबकि मृतकों की संख्या 6614 हो गयी है। चेन्नई से 1278, चेंगलपेट से 306, कांचीपुरम से 226, तिरूवल्लूर से 320 मामले आए। बाकी मामले राज्य के अन्य जिलों से आए।
चेन्नई। तमिलनाडु में सोमवार को कोविड-19 के 5967 नए मामले आए तथा 97 और मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में संक्रमितों की संख्या 3,85,352 हो गयी है जबकि मृतकों की संख्या 6614 हो गयी है। चेन्नई से 1278, चेंगलपेट से 306, कांचीपुरम से 226, तिरूवल्लूर से 320 मामले आए। बाकी मामले राज्य के अन्य जिलों से आए।
राज्य में 25 जुलाई को संक्रमितों की संख्या दो लाख पार कर गयी थी। सोमवार को 70,023 नमूनों की जांच की गयी। राज्य में अब तक कुल 42,76,640 नमूनों की जांच हो चुकी है। राज्य में 53,282 मरीजों का उपचार चल रहा है और 3,25,456 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। विभिन्न अस्पतालों से सोमवार को 6,129 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी।तमिलनाडु में 5,967 नए COVID-19 मामले और 97 मौतें दर्ज की गई, जिससे कुल मामले 3,85,352 हो गए हैं, जिसमें 3,25,456 डिस्चार्ज और 6,614 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 53,282 है : राज्य स्वास्थ्य विभाग pic.twitter.com/Ny6aZXcXMo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2020
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़