महाराष्ट्र : अमरावती में 13 वर्षीय लड़का स्कूल के छात्रावास में मृत मिला

Maharashtra
Pixabay free license

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में आदिवासी छात्रों के लिए बने एक स्कूल के छात्रावास में 13 वर्षीय एक लड़का मृत पाया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि मृतक आदर्श कोंगे विद्याभारती हाईस्कूल का छात्र था और छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था।

नागपुर। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में आदिवासी छात्रों के लिए बने एक स्कूल के छात्रावास में 13 वर्षीय एक लड़का मृत पाया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि मृतक आदर्श कोंगे विद्याभारती हाईस्कूल का छात्र था और छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था। उन्होंने बताया कि लड़के की मौत की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह तब मिली, जब छात्रावास कर्मियों द्वारा बार-बार जगाने के बाद भी वह नहीं उठा।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के बदायूं में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

अधिकारी के मुताबिक, मृतक लड़के के माता-पिता ने अमरावती पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके बेटे की कथित तौर पर उसके कुछ दोस्तों से लड़ाई हुई थी और उन्होंने ही उसकी हत्या कर दी है। अधिकारी के अनुसार, लड़के के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़