Lok Sabha Election : झारखंड में 92 वर्षीय अंसारी पहली बार मतदान करेंगे

Lok Sabha Election
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार शुक्रवार को साहिबगंज में थे और उन्होंने प्रदेश की राजधानी रांची से लगभग 450 किलोमीटर दूर जिले के मुंडरो ब्लॉक में मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने कई गांवों का दौरा किया और वरिष्ठ नागरिकों और शारीरिक रूप से विकलांग मतदाताओं से मुलाकात की।

साहिबगंज। झारखंड में 92 वर्षीय दिव्यांग खलील अंसारी इस लोकसभा चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने शुक्रवार को साहिबगंज जिले के निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अंसारी का नाम तत्काल प्रभाव से मतदाता सूची में दर्ज करें। 

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार शुक्रवार को साहिबगंज में थे और उन्होंने प्रदेश की राजधानी रांची से लगभग 450 किलोमीटर दूर जिले के मुंडरो ब्लॉक में मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने कई गांवों का दौरा किया और वरिष्ठ नागरिकों और शारीरिक रूप से विकलांग मतदाताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अंसारी से पूछा कि क्या वह एक पंजीकृत मतदाता हैं। 

इसे भी पढ़ें: Kolkata High Court ने भाजपा कार्यकर्ता की मौत की NIA जांच का आदेश दिया

अंसारी ने कुमार से कहा, ‘‘मैंने कभी अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं किया, क्योंकि मेरा नाम मतदाता सूची में नहीं है।’’ बड़खोरी गांव के निवासी अंसारी राजमहल संसदीय क्षेत्र के निवासी हैं, जहां एक जून को मतदान होगा। कुमार ने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज करने का निर्देश दिया। अंसारी ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘पहली बार मैं निश्चित रूप से मतदान करूंगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़