मिजोरम में कोविड-19 का एक मामला सामने आया, संक्रमितों की संख्या 4,428 हुई

Kovid

मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,428 हो गयी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

आइजोल। मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,428 हो गयी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि आइजोल में 23 वर्षीय महिला संक्रमित पायी गयी है। वह दिल्ली से लौटी है।

इसे भी पढ़ें: महिला सुरक्षा को लेकर सुझाव भेजिये, एक दिन के लिये एसीपी बनिये: नोएडा पुलिस

अधिकारी ने बताया, ‘‘महिला बृहस्पतिवार को लेंगपुई हवाईअड्डा पहुंची थी और वहां जांच में उसमें कोविड-19 की पुष्टि हुई।’’ पूर्वोत्तर के राज्य में वर्तमान में 18 मरीज उपचाराधीनहैं, जबकि 4,400 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या MNS की वजह से बंद हुई है 'कराची बेकरी' ? मैनेजर ने बताई असल वजह

संक्रमण से 10 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक कुल 2,36,334 नमूनों की जांच हुई है। राज्य में टीकाकरण अधिकारी डॉ. ललजावमी ने बताया कि अब तक 30,972 लोगों का टीकाकरण हुआ है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़