कश्मीर के कुछ हिस्सों में ईद की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प

a-clash-between-protesters-and-security-forces-after-the-prayers-of-eid-in-some-parts-of-kashmir
[email protected] । Jun 5 2019 5:34PM

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के नौहट्टा इलाके में नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर और मारे गये आतंकवादी जाकिर मूसा के समर्थन में बैनर लेकर कथित रूप से प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे इन खबरों की पुष्टि कर रहे हैं।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में बुधवार को ईद की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई। अधिकारियों ने बताया कि इन झड़पों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि ईद की नमाज के बाद शहर के कुछ हिस्सों में प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। ऐसी ही घटनाएं दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग और उत्तर कश्मीर के सोपोर में रिपोर्ट की गयीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के नौहट्टा इलाके में नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर और मारे गये आतंकवादी जाकिर मूसा के समर्थन में बैनर लेकर कथित रूप से प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे इन खबरों की पुष्टि कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर

उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने में सुरक्षा बलों ने बहुत धैर्य और संयम दिखाया। उन्होंने बताया कि घाटी में अन्य जगहों पर हालात शांतिपूर्ण रहे। सूचनाओं के अनुसार, शहर के नौहट्टा में नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर और मारे गए आतंकवादी जाकिर मूसा के समर्थन में बैनर पकड़े हुए थे। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे इन खबरों की पुष्टि कर रहे हैं। राज्य में ईद का त्योहार बड़े उत्साह से मनाया जाता है। सुबह से ही लोग मस्जिदों और दरगाहों पर जाते हैं, नमाज पढ़ते हैं और जकात करते हैं।

इसे भी पढ़ें: डॉक्टर से राजनेता बने जितेंद्र सिंह का चेहरा राजनीति में हैं जाना-पहचाना

बहरहाल राज्य के अन्य हिस्सों में ईद का त्यौहार बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। रमजान के आखिरी दिन लोगों ने मस्जिदों, दरगाहों और ईदगाहों पर जाकर ईद की नमाज पढ़ी। अधिकारियों ने बताया कि सबसे अधिक हुजूम हजरतबल दरगाह पर दिखा जहां हजारों की तादाद में लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी। पुराने शहर के नौहट्टा स्थित जामिया मस्जिद में भी भारी भीड़ दिखी। शहर के मध्य में स्थित सोनावार और सूरा दरगाहों पर भी लोगों का हुजूम दिखा। सभी जिला मुख्यालयों और घाटी के प्रमुख शहरों में भी इसी तरह की रौनक दिखी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़