भारत की एक ऐसी जगह जहां शख्स एक नहीं बल्कि कई महिलाओं के साथ रह सकता है साथ, बच्चे करने की भी पूरी आजादी

marraige
Google common license
निधि अविनाश । May 2 2022 4:02PM

आदिवासी समाज में बिना शादी के लड़का-लड़की को एकसाथ रहने की पूरी आजादी है। अगर एक लड़की किसी लड़की को पसंद करता हैं तो वह उसके साथ बिना शादी के भी रह सकता हैं। इसके लिए शादी करना जरूरी नहीं है। साथ ही आप एक पत्नी के अलावा कई और महिलाओं के साथ रह सकते हैं।

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिला के आदिवासी समाज से एक ऐसा विवाह सामने आया है जिसे देखकर लोग काफी हैरान है। बता दें कि एक आदिवासी शख्स 15 साल से तीन महिलाओं के साथ लिव-इन में रह रहा है। इस दौरान उसके छह बच्चे भी हुए है। अब इस शख्स की शादी एक ही मंडप में तीनों महिलाओं के साथ पूरे आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार कराई जा रही है। इस शादी में सबसे खास बात यह है कि माता-पिता की शादी में इनके बच्चे भी खूब धूमधाम से नाच रहे है। बता दें कि यह शादी इस समय काफी चर्चा में बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें: बिजली संकट को लेकर एक्शन में केंद्र सरकार, गृह मंत्री ने की उच्च स्तरीय बैठक, आरके सिंह समेत कई मंत्री रहे मौजूद

जानकारी के लिए बता दें कि आदिवासी समाज में बिना शादी के लड़का-लड़की को एकसाथ रहने की पूरी आजादी है। अगर एक लड़की किसी लड़की को पसंद करता हैं तो वह उसके साथ बिना शादी के भी रह सकता हैं। इसके लिए शादी करना जरूरी नहीं है। साथ ही आप एक पत्नी के अलावा कई और महिलाओं के साथ रह सकते हैं। ऐसा ही एक मामला नानपार से आया है जहां गांव के पूर्व सरपंच मोरी फलिया निवासी समर्थ मौर्य करीब 15 साल पहले प्रेम संबंध के चलते एक महिला के साथ रहने लगा। इसके बाद दो अन्य महिलाओं को भी वह पसंद करने लगा। तीनों से प्यार होने के बाद सभी एक ही छत के नीचे साथ रहने लगे।

इसे भी पढ़ें: श्वेता डेथ केस में पति दीपक को लेकर बड़ा खुलासा, लड़कियों का सौदा करने वाला ऑडियो हुआ वायरल

आदिवासी समाज की परंपरा के अनुसार किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए पति और पत्नी की शादी पूरे रीति-रिवाजों के अनुसार होना जरूरी है। मोर्य ने भी तीनों महिलाओं से पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी की। शादी के लिए मोर्य ने शादी का कार्ड भी सबको बांटा और कार्ड में खास बता यह थी कि उसमें तीनों पत्नियों का नाम लिखा हुआ था। मौर्य के छह बच्चों ने भी शादी में आए लोगों के साथ जमकर डांस किया। मोर्य की तीन पत्नियों से उनकी तीन बेटियां और तीन बेटे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़