अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से नया जत्था रवाना हुआ

[email protected] । Aug 6 2016 4:48PM

दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ के दर्शन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज 278 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ।

जम्मू। दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ के दर्शन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज 278 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 158 पुरूषों, 68 महिलाओं एवं 52 साधुओं का जत्था छह वाहनों में सवार होकर जम्मू में भगवती नगर आधार शिविर से आज सुबह कश्मीर स्थित पहलगाम और बालताल के लिए रवाना हुया।

यह यात्रा 18 अगस्त को उस समय समाप्त होगी जब पवित्र छड़ी गुफा मंदिर में पहुंच जाएगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़