महाराष्ट्र में अब तक कुल 37 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

s

महाराष्ट्र में अबतक आठ अधिकारियों समेत कुल 37 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि संक्रमित पुलिसकर्मियों में 29 सिपाही हैं

मुंबई। महाराष्ट्र में अबतक आठ अधिकारियों समेत कुल 37 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि संक्रमित पुलिसकर्मियों में 29 सिपाही हैं, जो संभवत: लॉकडाउन के दौरान अपनी ड्यूटी करते समय कोविड-19 रोगियों के संपर्क में आ गए होंगे।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की बीएसपी विधायक रामबाई ने भाजपा नेताओं को याद दिलाया उनका किया हुआ वादा

उन्होंने कहा कि इनमें से अधिकतर पुलिसकर्मी मुंबई से हैं। अधिकारी ने कहा, लॉकडाउन लागू होने के बाद से लोगों द्वारा पाबंदियों का पालन सुनिश्चित करने के लिये पुलिस दिन रात काम कर रही है। इस दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों और कुछ संवेदनशील जगहों पर ड्यूटी के दौरानपुलिसकर्मी संक्रमित व्यक्ति की संपर्क में आ गए होंगे।

उन्होंने कहा, शनिवार तक पूरे राज्य में 37 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच एक अन्य अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पाबंदियों का उल्लंघन करने के लिये लगभग 52,625 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किये गए हैं। इनमें से 10,729 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़